भिलाई 14 मार्च 2023। महिला कांग्रेस की राष्ट्रिय अध्यक्ष नेटा डिसूजा ने कहा कि महिलाएं हर क्षेत्र में अपना लोहा मनवा रही है, जमीन से लेकर आकाश तक के हर कार्य में पुरुषों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर चल रही है। आज पुरुषों को कई क्षेत्र में पीछे छोड़ दी है। श्रीमती डिसूजा ने कहा कि निचले दबे कुचले महिलाओं का हक दिलाना ही हमारा पहला कर्तव्य है अन्याय के लिए लड़ना महिलाओं की प्राथमिकता होना चाहिए। अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर सभी महिलाओं को बधाई देते हुए विभिन्न क्षेत्रों से जुड़े महिलाओं का सम्मान भी किए है।राष्ट्रीय अध्यक्ष का भिलाई प्रवास के दौरान भव्य स्वागत किया गया। कुम्हारी टोल नाका से बैकुंठधाम कैम्प तक उनके स्वागत और सम्मान में रैली निकाली गई। कार्यक्रम में बतौर श्रीमती डिसूजा मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुई थी तथा समाज में विशेष योगदान देने वाले महिलाओं को सम्मानित किए हैं। इस अवसर पर राज्यसभा सांसद फूलों देवी नेताम ने कार्यक्रम की अध्यक्षता की है। कार्यक्रम की रूपरेखा भिलाई नगर निगम की एमआईसी सदस्य रीता सिंह गेरा के नेतृत्व में तैयार किया गया था।विशिष्ट अतिथि के रूप में कांग्रेस महिला राष्ट्रीय सचिव एवं छत्तीसगढ़ प्रभारी सुनीता सहरावत भी उपस्थित थे।इस कार्यक्रम में अलग-अलग क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य डॉक्टर, लेक्चरर, पुलिस विभाग, खेल विभाग, पंजाबी समाज की महिलाएं, करोना वारियर्स का सम्मान किया गया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए भिलाई नगर निगम की एमआईसी मेंबर रीता सिंह गेरा ने कहा कि सभी महिलाऐं आज एक ही छत के नीचे बैठी हैं आने वाले समय में एक नया वैशाली नगर से सभी को संदेश जाएगा। राष्ट्रीय नेता हमारे बीच भिलाई की धरती पर आए हम सभी उनका तहे दिल से स्वागत और सम्मान करते हैं। महिला सशक्तिकरण टीम सभी का सदस्यों को कार्यक्रम के लिए धन्यवाद विज्ञापित की। इस अवसर पर बड़ी संख्या में महिलाएं उपस्थित थे।
महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष के सम्मान में महिलाओं ने निकाली रैली ,,,, निचले तबके हो उनका हक दिलाना पहली प्राथमिकता: डिसूजा,,,, महिला सशक्तिकरण पर विभिन्न क्षेत्रों में विशेष योगदान देने वाले का हुआ सम्मान

Chhattisgarh no.1 News Portal
Leave a comment