भिलाई। 06 जनवरी, 2025, (सीजी संदेश) : इंडियन डेंटल एसोसिएशन दुर्ग भिलाई ब्रांच के 2025- 2026 सत्र के लिए सर्वाधिक पदों के लिए महिला सशक्तिकरण को दर्शाते हुए महिलाओं का चयन किया गया |रविवार 5 जनवरी को होटल समायरा इन प्रगति नगर रिसाली में यह कार्यक्रम संपन्न हुआ | अध्यक्ष पद पर डॉक्टर फातिमा खान उपाध्यक्ष डॉ. दीप्ति राठौर एवं डॉक्टर सविता कब्डवाल, सचिव डॉक्टर शाहीन हमदानी, रेप्रेसेंटेटिव केंद्र डॉ. स्मिता श्रीवास्तव, सहसचिव डॉ. नावेद खान, सहायक सचिव डॉ. साकेत बन्छोर, कन्वेनर डेंटल एडुकेशन डॉ. दिक्षाली इंदुरकर, कन्वेनर डेंटल हेल्थ डॉ. श्रेणिक नाहटा, कोषाध्यक्ष डॉ. आस्था श्रीवास्तव, एडिटर ऑफ जनरल डॉ. मीनल साटकर साहू की नियुक्ती की गयी | इस कार्यक्रम मे बालको मेडिकल सेंटर नया रायपुर का विशेष सहयोग रहा| बालको के डॉ. दीपमाल्या चटर्जी, डॉ. श्रवण नाडकर्णी द्वारा मुह के कैंसर और उसके विबिन्न इलाज पर व्याख्यान दिया गया| 2024 के अध्यक्ष डॉ. मंजू यादव एवं डॉ फातिमा खान ने 2024 मे किये गये कार्यो का ब्यौरा दिया | डॉ. आस्था ने 2024 का बजट प्रस्तुत किया| डॉ. गौरव अग्रवाल ने मंच संचालन किया| प्रमुख रूप से डॉ. दीपक जैन डॉ. समीर बर्डिया समेत कई सीनियर जूनियर डेंटिस्ट्स उपस्थित थे |