भिलाई। सीएम भूपेश बघेल आज केन्द्र सरकार के खिलाफ जमकर बरसे उन्होंने कहा कि यह कानून बांटने वाला है। आम जनता के हित में सरकार किसी भी रजिस्टर्ड में हस्ताक्षर नहीं करेगी। उन्होंने सभा को संबोधित करते हुये कहा कि हम भारत सरकार के साथ है, लेकिन एन आर सी के माध्यम से पूरे देश की जनता को प्रताडि़त करोगे तो हम साथ नही देंगे। यह काला कानून है जो देश को बांटने का काम कर रहा है। हम इसका विरोध करते है। प्रधानमंत्री मोदी के द्वारा राष्ट्रवाद के नाम पर देश की जनता गुमराह किया जा रहा है। यह कानून देश मे आग लगाने का काम कर रही है। मोदी से बिल को वापस लेने की मांग करते है। आज नागरिकता संसोधन कानून और नेशनल रजिस्टर ऑफ सिटिजंस के खिलाफ संविधान बचाओं रैली को सेक्टर 7 हायर सेकंडरी स्कूल में संबोधित कर रहे थे। सभा के बाद मुख्यमंत्री के नेतृत्व में रैली पैदल चलते हुए सिविक सेंटर पहुंची। जहां पर राष्ट्रगान के साथ रैली का समापन किया गया। इस अवसर पर रायपुर, राजनांदगांव, बेमेतरा, बालोद, कवर्धा से भी कार्यकर्ता पहुचे थे। गृह मंत्री ताम्रध्वज साहू, कृषि मंत्री रविंद्र चौबे, परिवहन मंत्री मोहम्मद अकबर, विधायक सत्यनारायण शर्मा, अरुण वोरा, देवेंद्र यादव, कुंवर सिंह निषाद, प्रतिमा चंद्राकर, बीडी कुरैशी, भजन सिंह निरंकारी, तुलसी साहू, आर एन वर्मा, अवनीश राघव, गिरीश दुबे, गिरीश देवांगन, शैलेश नितिन त्रिवेदी, सीजू एंथोनी, जीवन लाल वर्मा, मंगा सिंह, सुरेंद्र तिवारी, नीलेश चौबे, राजन खुटेल, अरुण सिसोदिया, इरफान खान, राजेन्द्र साहू, हेमशंकर शर्मा, हेमंत बंजारे, प्रमोद दुबे, कोको पाड़ी, नीता लोधी, हेमलता साहू, जानकी साहु, नीलू ठाकुर, भुनेश्वरी रानी, जामुन साहू, संगीता सिंह, हमीद खोखर, राजीव गुप्ता, केशव बंछोर, प्रभाकर जन बंधु, नंद कुमार सेन, मुकुंद भाउ, डी काम राजू, केशव चौबे, राजकुमार पाली, अजय मिश्रा, संतोष राणा, करीम खान, संतोष वर्मा, आर एस शर्मा, अतुल साहू, परविंदर सिंह, राजेश गुप्ता, रज्जन अकील खान, अब्दुल कादिर सिद्दीकी, तीश कश्यप, राजकुमार चौधरी, राजकुमार देशमुख, राजीव यादव, मनीष जाग्यासी, मनीष भंडारी, नरेंद्र पिपरोल, नरसिंह नाथ, राधा रमन चौबे, कोटेश्वर राव, दिवाकर भारती, चंद्रकांत कुर्रे, फतेह सिंह भाटिया, रायसिंह ढिकोला, लिखिल खिचरिया, लालचंद वर्मा, ललित पाल, जावेद खान, गोविंद चतुर्वेदी, चंद्रशेखर गवाई, गुलाम उस्मानी, राजेंद्र साहू, सदाबहार हजारों की संख्या में कांग्रेसजन एवं जनता विरोध करने उपस्थित थे।
केन्द्र सरकार के काले कानून का हम विरोध करते है : सीएम भूपेश…. केन्द्र सरकार के खिलाफ जमकर बरसे
Chhattisgarh no.1 News Portal
Leave a comment