भिलाई। 09 जुलाई, 2023, (सीजी संदेश) : नगर पालिका निगम भिलाई के राजस्व विभाग के प्रभारी सीजू एंथोनी द्वारा नगर पालिका निगम भिलाई के तत्वाधान मे वनो को समर्पित एक विशेष त्योहार वन महोत्सव के तहत दशहरा मैदान हुडको तथा शहीद कौशल यादव स्मारक के पिछे स्थित बडे तालाब के पास वृक्षारोपण किया गया। वन महोत्सव के उद्देश्य पर प्रकाश डालते हुए सीजू एंथोनी ने कहा कि ग्रह पृथ्वी को बचाने के उद्देश्य से एक धर्म युद्ध के रूप मे इस उत्सव की शुरुआत सन 1950 मे केन्द्रीय कृषि मंत्री के एम मुंशी ने की थी, तब से यह उत्सव बदस्तूर मनाया जाता है। इस अवसर पर प्रमुख रूप से जिला कांग्रेस के प्रवक्ता जावेद खान, आर बी के राव, अरूण अग्रवाल, गुरलिन सिंह, रविशंकर सिंह, सैम्यूल डेविड, विजय मंढरिया, पी श्रिनिवास, शेख अकरम, दिपांकर दास,अनील बेडेकर,अनील झा, नेमीचंद शर्मा, रेख राम सिन्हा, आर रमेश कुमार, बी मोहन, मंजुलता अग्रवाल, पार्वती देशमुख, सबसटिना, एम रवि, रमेश मेश्राम, अब्दुल रब्बानी, अकबर हिंदुस्तानी गोविन्द कुमार अग्रवाल आदि उपस्थित थे।