भिलाई। 09 अगस्त 2023, (सीजी संदेश) : भारतीय जनता पार्टी जिला अध्यक्ष बृजेश बिचपुरीया के नेतृत्व में आज नेहरू नगर ओवरब्रिज के नीचे गुरुद्वारा के पास मुख्य मार्ग पर महीनों से सड़क के बीचों बीच बड़ा गड्ढा हो गया है जिससे राहगीरों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है, बरसात में पानी भर जाने से अनेक लोगों ने घटना का शिकार हुए हैं, जो जानलेवा साबित हो सकता है, आम लोगों के परेशानियों से निगम प्रशासन द्वारा अनदेखा करने का आरोप लगाते हुए सड़क के उक्त गड्ढे को बनवाने निगम प्रशासन को ज्ञापन सौंपा गया था किंतु आज तक उक्त कार्य नहीं हुआ है उक्त गड्ढे में लगातार पानी भरे रहने से गढ़ा का आकार और बड़ा हो गया है जिस पर अब मछलियां भी अपना आशियाना बना चुके हैं पर निगम प्रशासन और कांग्रेस सरकार का ध्यान आज तक नहीं गया। बृजेश बिचपुरिया ने निगम प्रशासन का ध्यान आकर्षण करते हुए जिला अध्यक्ष एवं भारतीय जनता पार्टी जिला संगठन, युवा मोर्चा, महिला मोर्चा तथा सभी मंडल के कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया गया तथा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य प्रथम दत्ता ने गड्ढे से मछली निकाला ज्ञात हो कि उक्त सड़क के गड्ढे को लेकर इसी मुद्दे को लेकर पूर्व में भी जिला अध्यक्ष बृजेश बिचपुरीया ने स्वयं खड़े होकर कलेक्टर व कमिश्नर को फोन करके इसकी तस्वीर भेजी थी और मरम्मत भी करवाई थी लेकिन निगम की लापरवाही और सोए हुए प्रशासन के कारण उस सड़क की हालत जस की तस है. उक्त सड़क शहर का बहुत ही व्यस्त मार्ग है प्रतिदिन हजारों लोगों का आवागमन होता है, इसे शीघ्र ही मजबूती से बनवाया जाए ताकि गड्ढा बंद हो जाए और लोगों को आने-जाने में सुविधा हो.
भारतीय जनता पार्टी जिला भिलाई द्वारा नगर निगम भिलाई के विरुद्ध नारेबाजी करते हुए शीघ्र मरम्मत करने का पुनः ज्ञापन सोपा गया इस अवसर पर जिला अध्यक्ष बृजेश बिचपुरिया, जिला महामंत्री योगेंद्र सिंह, प्रेमलाल साहू, उपाध्यक्ष शिवसागर मिश्रा, महेश वर्मा, विजेंद्र सिंह, विजय शुक्ला, दिनेश मिश्रा, रूप राम साहू , अशोक गुप्ता, स्वीटी कौशिक, मुकेश अग्रवाल अमित मिश्रा, विशालदीप नायर,।रितेश ठाकुर, विशाल शाही,।आकाश ठाकुर , मनीष पिपरोल, नवीन सिंह, दिनेश त्रिपाठी , समीर अग्रवाल, लोकेश चंद्राकर, कृष्णा, पी राज,।ऋषि भसीन, विनोद गुप्ता, सूरज साहू, धर्मेंद्र पांडे एवं अन्य कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित थे।