दुर्ग। 07 मार्च, 2023, (सीजी संदेश) : मोहन नगर पुलिस ने त्वरित कार्यवाही करते हुए हत्या के आरोपी दो सगे भाई शिव श्याम कुवंर एवं सतीश श्याम कुवंर को घटना के चंद घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के पूछताछ में पता चला कि केवल 25,00 रूपये के लेन देन की बात को लेकर हत्या की गई थी। आरोपी पुलिस को गुमराह कर भागने के फिराक में थे। जिन्हे गिरफ्तार गया न्यायिक रिमाण्ड पर जेल भेजा गया है। घटना के संबंध में विस्तृत जानकारी देते हुए पुलिस ने बताया कि डॉ. अभिषेक पल्लव पुलिस अधीक्षक दुर्ग के निर्देशन में संजय ध्रुव अति. पुलिस अधीक्षक (शहर) दुर्ग एवं बैंकर वैभव रमण लाल नगर पुलिस अधीक्षक दुर्ग, के मार्गदर्शन में एवं थाना प्रभारी मोहन नगर के नेतृत्व में बढ़ते गंभीर अपराधो पर अंकुश लगाने लगातार त्वरित कार्यवाही की जा रही है। इसी क्रम में 06 मार्च को प्रार्थिया मीना लांजेवार पति स्व. जगदेव लांजेवार उम्र 50 साल साकिन मकान नंबर जी-13 अम्बेडकर आवास जवाहर नगर दुर्ग थाना मोहन नगर जिला दुर्ग रिपोर्ट करायी कि 06 मार्च के दोपहर करीबन 02:00 बजे इनका चौथे क्रम का लड़का मुकेश उर्फ मोनू लांजेवार को कृष्णा देशलहरे घर के बगल बोरिंग के पास जवाहर नगर दुर्ग में मोहल्ले का शिव श्याम कुवंर पिता स्व. अशोक श्याम कुवंर एवं सतीश श्याम कुवर पिता स्व. अशोक श्याम कुवंर साकिनान अम्बेडकर आवास जवाहर नगर दुर्ग द्वारा पैसों की बात को लेकर एक राय होकर हत्या करने की नियत से डण्डा व पत्थर व हांथ मुक्का लात से मुकेश उर्फ मोनू लांजेवार के सिर, सीना, पेट व शरीर में मारपीट कर गंभीर चोट पहुंचाये है जिसे 108 वाहन द्वारा जिला अस्पताल दुर्ग ले गये जहां डाक्टर द्वारा मृत्यु होना बताये मुकेश उर्फ मोनू लांजेवार को शिव श्याम कुवंर एवं सतीश श्याम कुवंर दोनो एकराय होकर मारपीट कर हत्या कर दिये है कि प्रार्थिया की रिपोर्ट पर मर्ग सदर कायम आरोपियों के विरूद्ध धारा सदर 302,34 भादवि का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। प्रार्थिया एवं गवाहों से पूछताछ किया गया। तत्काल घटना स्थल टीम रवाना किया गया प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा घटना स्थल का निरीक्षण किया गया एवं प्रकरण में आरोपियों की गिरफ्तारी हेतु आवश्यक दिशा निर्देश देकर अलग-अलग टीम गठित कर रवाना किया गया आरोपियों की पता साजी की गई जो आरोपी 1. सतीश श्याम कुवंर पिता स्व. अशोक श्याम कुवंर उम्र 35 साल 2. शिव श्याम कुवंर पिता स्व. अशोक श्याम कुवंर उम्र 29 साल साकिनान अम्बेडकर आवास वार्ड नंबर 18 जवाहर नगर दुर्ग, थाना मोहन नगर जिला दुर्ग को टीम द्वारा पता साजी दौरान मिलने पर हिरासत में लिया गया। आरोपियों से घटना के संबंध में पूछताछ किया गया जो दिनांक घटना समय सदर को जुर्म करना स्वीकार किये आरोपियो का कृत्य अपराध धारा सदर का पाये जाने से आरोपियों को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया है। उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी मोहन नगर निरीक्षक विपिन रंगारी, उप निरीक्षक शिशुपाल चन्द्रवंशी, सहायक उप निरीक्षक किरेन्द्र सिंह, सहायक उप निरीक्षक भीखम साहू प्रधान आरक्षक मनीष अग्निहोत्री शाहीद खान, उत्तम सोनी, आरक्षक ओमप्रकाश देशमुख, सकील खान, कान्ति शर्मा, रितेश अग्निहोत्री, मुकेश यादव एवं आसिफ खान की सराहनीय भूमिका रही।
नाम आरोपी
1. सतीश श्याम कुवंर पिता स्व. अशोक श्याम कुवंर उम्र 35 साल
2. शिव श्याम कुवंर पिता स्व. अशोक श्याम कुवंर उम्र 29 साल साकिनान अम्बेडकर आवास वार्ड नंबर 18 जवाहर नगर दुर्ग, थाना मोहन नगर जिला दुर्ग।