भिलाई 14 अगस्त 2023।आजादी के 76 वी वर्षगांठ के अवसर पर हर घर तिरंगा, घर घर तिरंगा का कार्यक्रम भाजपा जिला अध्यक्ष बृजेश बिजपुरिया के नेतृत्व में वॉर्ड न 2 स्मृति नगर में किया गया।इस दौरान तिरंगा झंडा स्थानीय निवासियों एवम व्यापारियों को देकर अपने निवास पर तिरंगा लगाने का आह्वान किया। उन्होनें भाजपा कार्यकर्ताओं से कहा कि अपने घर एवम आप पास के निवासियों के घर पर तिरंगा लगाएं। तिरंगा झंडा वितरण कार्यक्रम में जिला उपाध्यक्ष शिव सागर मिश्रा,मंडल अध्यक्ष रूप राम साहू, विजय शुक्ला,महिला मोर्चा महामंत्री सरला आचार्य,प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य गीता विश्वकर्मा एवम निर्मला यादव,वॉर्ड पार्षद मुकेश अग्रवाल,मंडल महामंत्री तुकेंद्र सिंह,महिला मोर्चा मंडल अध्यक्ष स्नेहा शुक्ला, डा प्रदीप चौधरी, उर्मिला उपाध्याय ,मनीष सिंह,हर्षल यादव,सौरभ चटर्जी सहित अनेकों कार्यकर्ता उपस्थित थे। उक्त जानकारी मीडिया प्रभारी अमित पाहुजा ने दी है।