भिलाई। 27 फरवरी, 2026, (सीजी संदेश) : प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र भिलाई 3 सभागार में भारत सरकार और छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा सारवाइकल कैंसर के सुरक्षा हेतु व्यापक टीकाकरण एच पी व्ही वैक्सीन की शुरुआत के मद्देनजर स्वास्थ्य विभाग के पैरामेडिकल स्टाफ का एक दिवस प्रशिक्षण आयोजित किया गया मास्टर ट्रेनर डॉ. शिखर अग्रवाल और मास्टर ट्रेनर बी ई टी ओ सैय्यद असलम ने एच पी व्ही वैक्सीन के कार्यक्रम को लेकर विभागीय अधिकारी कर्मचारियों को जानकारी देते हुए बताया कि ह्मुमन पेपिलुयमा वायरस जो कि सारवाइल कैंसर का मुख्य कारक है उसके रोकथाम के लिए गडा सील नामक वैक्सीन (एच पी व्ही) वो लड़कियां जो 14 वर्ष पूर्ण कर चुके हैं किन्तु 15 वर्ष नहीं हुआ है उनको सिंगल डोज बाय हाथ में लगेगा वैक्सीन लगाने के बाद इंडेक्स फिंगर में मार्कर से चिन्ह लगाया जाएगा बी ई टी ओ सैय्यद असलम ने बताया कि ए वैक्सीनेशन केवल प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जहां मेडिकल आफिसर नियुक्त होते हैं उनकी देखरेख में लगेगा वैक्सीनेशन के बाद ई सर्टिफिकेट वैक्सीनेशन भी दिया जाएगा वैक्सीनेशन के बाद हितग्राहियों को 30 आधा घंटा संस्था में रखेंगे मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ मनोज दानी ने बताया कि एक सर्वे के अनुसार महिलाओं में स्तन कैंसर के बाद सर्वाधिक रूप से बच्चेदानी अर्थात गर्भाशय कैंसर के प्रकरण भारत में मिलते हैं इसके कुल 17 कारक वायरस के कैंसर के होते हैं जिसमें से 16 व 17 सिरीज़ का कारक एच पी व्ही का प्रमुख हैं हर वर्ष 80 हजार से ज्यादा महीलाओं को गर्भाशय कैंसर का पता चलता है जिसमें से 35 हजार के मृत्यु हो जाती है जिला टीकाकरण अधिकारी डॉ दिव्या श्रीवास्तव ने बताया कि गाड़ा सील वैक्सीन को विश्व के 159 देश अपना चुके भारत 160 देश बनेगा सर्वाधिक सुरक्षित और प्रभावशाली वैक्सीन है जो सारवाइकल कैंसर की रोकथाम में मदद गार है इस वैक्सीन को लगाने के पूर्व पालक और अभिवावकों से सहमति पत्र लिया जाएगा मास्टर ट्रेनर डा शिखर अग्रवाल ने बताया कि यह वैक्सीन इम्युनो डिफेनेसी वाले लोगों को नहीं लगेगा, गर्भवती महिला को नहीं लगेगा वहीं शिशुवती माताओं को लेने कोई हानि नहीं है खंड चिकित्सा अधिकारी डॉ भुवनेश्वर कुमार कठौतिया ने बताया कि इसका सिंगल डोज शासन द्वारा निःशुल्क दिया जाएगा भारत सरकार द्वारा इसको सिंगल डोज में ही लगाने का माडल दिया गया है पूणत सुरक्षित ओर कारगर है बी ई टी ओ सैय्यद असलम ने जानकारी दी कि वर्तमान में केवल ओर केवल चिकित्सा अधिकारी की देखरेख में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, मेडिकल कॉलेज जिला अस्पताल स्तर पर वैक्सीनेशन का प्लान है आगामी भारत सरकार द्वारा इसको पूर्ण टीकाकरण सारणी में लिया जाएगा इस टीकाकरण को युविन पोर्टल एप एंट्री करने के साथ नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र पर स्लाट बुक कर सकते हैं इसके लिए प्रत्येक वार्ड ओर ग्राम में हेड काउंट सर्व कराया जाएगा कार्यक्रम में जिला समन्वयक डा रश्मि भौसले जिला समन्वयक ने मार्गदर्शन और स्लाइड ओर पी पीटी उपलब्ध कराई तथा एल एच व्ही श्रीमती आर विश्वास आर एम ए श्रीमती प्रज्ञा कुशवाहा जे एस ए मनीष स्वर्णकार श्रीमती चम्पा कली सोनी, प्रकाश,नेतराम का विशेष सहयोग रहा।




