कुम्हारी 4 दिसंबर 2024। छत्तीसगढ़ महतारी गौ सेवा धाम रायपुर को सूचना मिली कि ग्राम गोढी जिला दुर्ग के गोठान मे बहुत सी गौ माता की भूख प्यास मृत्यु हो गई है। तत्काल सुचना मिलते ही गौ सेवक प्रीतम साहू , गौ सेवक नरेश चन्द्रवंशी , गौ सेवक कुमार साहू , गौ सेवक संस्कार गोस्वामी, गौ सेवक भानु पाण्डेय और अन्य गौ सेवक गोठान पहुंचकर देखा तो गौ माता गौवंशो के अंग चारों तरफ फैला हुआ है।
कुछ गौ माता गौवंशो को गोठान के बाहर फेक दिया गया है। ताकि कुछ पता मत चल सके। गौ सेवकों ने सरपंच से बात किया तो उन्होंने बताया कि मुझे दो दिन पहले सूचना मिला था, तब जाकर देखा भी था। मगर पीड़ित गौ माता गौवंशो का उपचार इलाज नही कराया और खाने के लिये चारा पानी की व्यवस्था नही किए।
जिससे सभी गौ माता गौवंशो की मौत हो गई। समय रहते हुए किसी भी डॉक्टर को इस बात की सूचना भी नही दी गई। कुछ लोगों के द्वारा गोवंसो का खाल हड्डी बेचने की बात कह रहे थे। इससे सभी गौ सेवक बेहद नाराज होते हुए नंदिनी थाना पहुंचकर आवेदन भी दिए हैं। गौ सेवकों ने मांग की है कि गाय के साथ अन्याय करने वालों को कड़ी से कड़ी सजा दी जाए।