रायपुर। 22 अगस्त, 2023, (सीजी संदेश) : श्रमिक विकास संगठन (एसवीएस) के प्रदेश महासचिव चुम्मन लाल साहू के नेतृत्व में रायपुर मैग्नेटो मॉल में फेडरेशन बनाने हेतु 8 बड़े संगठनों ने श्रमिक विकास संगठन के फेडरेशन में शामिल होकर अपनी पुरी शक्ति नये जोश और जुनून के साथ छत्तीसगढ़ के समस्त असंगठित श्रमिक एवं संगठित श्रमिकों की लड़ाई लड़कर इंसाफ दिलाने की शपथ ली।सभी संगठन को मिलाकर लगभग 2 लाख 37 हजार कर्मचारी छत्तीसगढ़ में श्रमिक विकास संगठन द्वारा बनाये गये फेडरेशन (संयुक्त मोर्चा) मे शामिल हैं। इस कार्यक्रम दौरान मध्यान भोजन रसोईया संघ के प्रदेश अध्यक्ष श्रीमती नीलू ओगरे को श्रमिक विकास संगठन के प्रदेश उपाध्यक्ष एवम प्रदेश अध्यक्ष (महिला विंग) बनाया गया और साथ मे विजय देवरणकर बिजली विभाग ट्रांसमिशन कम्पनी के प्रदेश अध्यक्ष को फेडरेशन में नये दायित्व सौंपा गया, वही बिजली विभाग के मीटर रीडर संघ के प्रदेश अध्यक्ष देवलाल पाटले को श्रमिक विकास संगठन फेडरेशन में सभी 8 नये संगठनों से विचार विमर्श कर बड़ी जिम्मेदारी दिया जाना है। जांजगीर चंपा से दिलीप निर्मलकर, कोरबा बिजली विभाग जनरेशन कंपनी से दर्शन रजक और बिजली विभाग के डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी के साथियों को किसान मित्र संगठन, स्वच्छ भारत मिशन के अलावा और भी नये अनेक संगठन के साथियों को श्रमिक विकास संगठन के प्रदेश महासचिव चुम्मन लाल साहू के द्वारा नया दायित्व दिया जाना है। श्रमिक विकास संगठन के आधार स्तम्भ प्रदेश अध्यक्ष सुब्रत कुमार विश्वास, प्रदेश उपाध्यक्ष सौरभ मिश्रा, प्रदेश उपाध्यक्ष देवीगिरी गोस्वामी, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य कमल नारायण कामड़िया, जिनेन्द्र साहू, योगेंद्र साहू, वालेन्दु राजपूत, तरूण साहू, श्याम सुंदर साहू, नरेन्द्र, घनश्याम, अमर एवं अन्य क्रांतिकारी साथी के समूहिक साथ और सहयोग से सम्पन्न हुआ।