भिलाई। 27 दिसम्बर 2022 (सीजी संदेश) : कोरोना की संभावित लहर से बचने के लिए सेक्टर-1 में अभिनव पहल की गई। भिलाई निगम के सीनियर पार्षद वशिष्ठ नारायण मिश्रा ने ये पहल की है। कोरोना की संभावित लहर को लेकर सेक्टर-1 के रहवासी अलर्ट है। वरिष्ठ नागरिक कल्याण मार्गदर्शक मंडल की वार्षिक आमसभा में कोरोना की संभावित लहर को लेकर हुई गंभीर चर्चा हुई। सीनियर पार्षद वशिष्ठ की ओर से मास्क और सैनिटाइजर बांटे गए। पार्षद वशिष्ठ ने बूस्टर डोज लगवाने के लिए सेक्टर-1 के मानस आश्रम में कैंप लगाया गया, ताकि सीनियर सिटीजंस व उनके परिजनों को संभावित खतरे से बचाया जा सके। कोरोना की संभावित लहर में सीनियर सिटीजंस बड़ी भूमिका निभाएंगे। मार्गदर्शक वरिष्ठ नागरिक कल्याण मंडल में सेक्टर-1 से लेकर सेक्टर-10 तक के सीनियर सिटीजंस है। और इससे बचने के जरूरी उपाय को लेकर सभी ने संकल्प भी लिया, या यूं कहे तो कोरोना की संभावित लहर से बचने के लिए एक दिन का मॉकड्रील किया गया। वार्षिक आमसभा में आय-व्यय को लेकर चर्चा हुई। वार्षिक आमसभा के इस कार्यक्रम में 75 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों का सम्मान पार्षद वशिष्ठ की ओर से किया गया। इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से पवन कुमार द्विवेदी, रामलखन मिश्रा, डीपी राय, बी. बाबू, गुरुप्रसाद तिवारी समेत अन्य सीनियर सिटीजंस मौजूद रहें।