पखांजुर 14 जून 2025। कांकेर जिले के परतापुर थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत चंदनपुर के ग्राम पी.व्ही. 70 शांतिनगर में आज एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है।
सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार एक ही परिवार के माता-पिता और तीन बच्चों सहित पांच सदस्यों ने जहर खा लिया है, जहर खाने से मासूम तीन बच्चों की मौके पर ही मृत्यु हो गई। यह सब कदम किन कारणों से उठाया गया है इसकी जांच चल रही है। घटना के बाद बच्चों के माता-पिता की स्थिति गंभीर बनी हुई है। दोनों को गंभीर अवस्था में सिविल अस्पताल पखांजूर में भर्ती किया गया है, जहां उनका इलाज जारी है।