भिलाई 2 फरवरी 2026। श्रीराम जन्मोत्सव समिति की महत्वपूर्ण बैठक सेक्टर-9 में आयोजित हुई, जिसमें आगामी 26 मार्च को होने वाले भव्य श्रीरामनवमी उत्सव एवं शोभायात्रा की तैयारियों पर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक में समिति के संरक्षक एवं प्रदेश के पूर्व विधानसभा अध्यक्ष श्री प्रेमप्रकाश पाण्डेय मुख्य रूप से उपस्थित रहे। उन्होंने समिति द्वारा वर्षों से किए जा रहे कार्यों की सराहना करते हुए आयोजन की महत्ता पर प्रकाश डाला और “एक मुट्ठी दान – श्रीराम के नाम” अभियान पर भी विस्तृत विचार साझा किए। अपने संबोधन में श्री पाण्डेय ने कहा कि पिछले चार दशकों से समिति द्वारा निरंतर आयोजित यह पर्व हमारी सांस्कृतिक धरोहर और आस्था का प्रतीक है। उन्होंने भारतीय परंपराओं में प्रकृति पूजन की विशेषता बताते हुए कहा कि पर्वत, नदियों, वृक्षों और पक्षियों की पूजा हमारी संस्कृति में पर्यावरण के प्रति सम्मान का संदेश देती है। श्रीरामनवमी का पर्व धार्मिक आस्था के साथ-साथ सामाजिक और सांस्कृतिक एकता का भी प्रतीक है। बैठक में समिति के युवा विंग अध्यक्ष एवं भाजयुमो प्रदेश कार्यसमिति सदस्य श्री मनीष पाण्डेय ने कहा कि भगवान श्रीराम का जीवन मर्यादा और आदर्शों की मिसाल है। इस वर्ष का आयोजन विशेष रूप से धार्मिक-सांस्कृतिक कार्यक्रमों और भक्ति संध्या से सुसज्जित होगा। उन्होंने बताया कि शहर के प्रमुख मार्गों से भव्य शोभायात्रा निकाली जाएगी और “एक मुट्ठी दान – श्रीराम के नाम” अभियान के माध्यम से अन्न संग्रह कर महाप्रसाद तैयार किया जाएगा। बैठक में उपस्थित सदस्यों ने संकल्प लिया कि इस वर्ष का आयोजन ऐतिहासिक और भव्य स्वरूप में किया जाएगा। शोभायात्रा के दौरान पुष्पवर्षा, झांकियों, रामायण पाठ, भजन संध्या और धार्मिक प्रवचन का आयोजन होगा। इसके साथ ही श्रीराम चौक दशहरा मैदान में ध्वजवाहकों का सम्मान भी किया जाएगा।समिति के प्रांतीय महामंत्री श्री बुद्धन ठाकुर ने बताया कि इस वर्ष की शोभायात्रा में 1101 मठ-मंदिरों की लघु शोभायात्राएं शामिल होंगी, जिनमें बाबा भोलेनाथ, भगवान चतुर्भुजी, माँ बम्लेश्वरी और माँ दंतेश्वरी की शोभायात्राएं प्रमुख होंगी। ये शोभायात्राएं विभिन्न क्षेत्रों से प्रारंभ होकर शाम 07 बजे से पावर हाउस अंबेडकर चौक पर मिलेंगी और आगे श्रीरामलीला मैदान तक पहुँचेंगी, जहाँ विशेष धर्मसभा एवं झांकी प्रदर्शन होगा। इस आयोजन में पारंपरिक अखाड़े, पंथी नृत्य, राउत नाचा और भव्य झांकियां विशेष आकर्षण होंगे। पूरा मार्ग सजावट से सुसज्जित रहेगा और श्रद्धालु उत्साहपूर्वक शोभायात्रा का स्वागत करेंगे। बैठक में प्राांतीय अध्यक्ष रमेश माने, कार्यकारी अध्यक्ष प्रवीण पाण्डेय, जिलाध्यक्ष मदन सेन, महिला शाखा अध्यक्ष शीला बाघमार, महामंत्री बसंत प्रधान, अरविंद वर्मा, जोगिंदर शर्मा, मेघा कौर, गितांजलि कौशिक, नेता प्रतिपक्ष भोजराज सिन्हा, पूर्व सभापति श्यामसुंदर राव, विनोद सिंह, धर्मेंद्र, भोला साहू, ईश्वरी नेताम, केके तिवारी, विष्णु पाठक, रविन्द्र भगत, लालचंद मौर्य, प्रखण्ड अध्यक्ष तिलकराज यादव, रिंकू साहू, मेवालाल यादव, गिरगेश पाण्डेय, शिव बघेल, राजकुमार साव, रामअवतार जंघेल, गुलाब सिंह, बसंता खरे सहित सभी शाखाओं के पदाधिकारी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।
“एक मुट्ठी दान – श्रीराम के नाम” अभियान पर भी विचार साझा
Chhattisgarh no.1 News Portal
Leave a comment



