भिलाई। 07 फरवरी, 2026, (सीजी संदेश) : नगर पालिका निगम प्रभारी महापौर परिषद के सदस्य, छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमिटी के प्रदेश महामंत्री एवं पूर्व नेता प्रतिपक्ष सीजू एन्थोनी ने कहा है कि दिल्ली पब्लिक स्कूल मे शिक्षको की भर्ती प्रक्रिया, रिक्तियों की संख्या, प्रत्येक पद के लिए प्राप्त आवेदन की संख्या, विषय वार प्राप्त आवेदन जो सीबीएसई के मापदंडो को पूरा करते है या नहीं करते है ऐसे सभी अभ्यर्थीयो की सूची को सार्वजनिक करने की मांग की है, क्योंकि दिल्ली पब्लिक स्कूल सार्वजनिक क्षेत्र के प्रतिष्ठान भिलाई इस्पात संयंत्र द्वारा गठित शिक्षण समिति जिसके अध्यक्ष बीएसपी के वरिष्ठ अधिकारी होते है, डीपीएस को रियायती दरो पर बीएसपी प्रबंधन द्वारा जल, जमीन मेडिकल, बीएसपी आवास प्रदान किए गए है, इस स्कूल मे 50%स्थान पर बीएसपी कर्मियों के बच्चे पढ़ाई करते है अतः ऐसे सवेदनशील मामले मे बीएसपी प्रबंधन अधिकांश अधिकार एक ऐसे व्यक्ति जो शाला के प्राचार्य पद से मात्र एक माह मे सेवा निर्वित हो रहा हो जिसके सेवा कल के इतने दिन भी नहीं बचे है कि जितने वर्षो के लिए भावी शिक्षको की नियुक्ति कर रहा है. सीजू एन्थोनी ने मांग की है कि जिला प्रशासन, बीएसपी प्रबंधन, डीपीएस सोसायटी के जिम्मेदार लोग यह बात सुनिश्चित करें कि भर्ती प्रकिया मे किसी भी प्रकार का भ्र्ष्टाचार ना हो इस हेतु सभी प्राप्त आवेदन की सूची जिसे आगे की चयन प्रक्रिया के लिए स्वीकृत किया गया है अथवा नहीं किया गया है इस सूची को सार्वजनिक किया जाय जिसे डीपीएस के वेबसाइट एवं शाला परिसर के सार्वजनिक सुचना पट स्थान पर चस्पा किया जाय, आगे की भर्ती प्रक्रिया से सेवा निर्वित होने वाले प्राचार्य के स्थान पर शाला के वरिष्ठ शिक्षक को सम्मलित किया जाय जिससे शाला की शाख नाम के अनुसार बनी रहे. पूर्व मे भी शिक्षा के अधिकार के अंतर्गत होने वाले प्रवेश मे कतिथ भ्र्ष्टाचार हुआ था जिसके बाद प्रत्येक गरीब विद्यार्थी से वसूले गए अतिरिक्त राशि 1440 को लौटाया गया जिससे यह बात प्रमाणित हुई कि डीपीएस प्रबंधन हमेशा यह ताक मे रहता है कि नजर हटे और भ्रष्टाचार हो. इस शाला के प्रबंधन से जुड़े सभी जिम्मेदार अधिकारियो के संपत्ति की जाँच हो क्योंकि शाला मे जो भी निर्माण एवं संधारण के कार्य हुए है उन कार्यों मे संभावित भ्र्ष्टाचार की विस्तृत जाँच अलग से करने की मांग की. सीजू एन्थोनी ने जिला प्रशासन को सतर्क किया कि निर्धन छात्रों के अधिकारों की रक्षा की जिम्मेदारी ले और गरीबो के साथ अन्याय ना हो. साथ ही बीएसपी प्रबंधन से मांग की कि डीपीएस के शिक्षक भर्ती प्रक्रिया मे मूक दर्शक ना बने उचित दखल देकर अशांकित भ्र्ष्टाचार होने से बचाए अन्यथा आम जनता को इस पुरे मामले मे दखल देना पड़ेगा क्योंकि वर्षो से संचालित डीपीएस किसी की जागीर नहीं है भिलाई वासियो द्वारा भिलाई वासियो के लिए बनाया गया एक गौरवशाली शिक्षण संस्थान है. शासन प्रशासन एवं बीएसपी प्रबंधन डीपीएस मे हो रही अनियमिताओ के रोकथाम के लिए उचित सार्थक कदम उठाए अन्यथा उग्र जन आंदोलन का सामना करने को तैयार रहे।



