भिलाई। 13 मई, 2023 (सीजी संदेश) : कर्नाटक मे हुए विधानसभा चुनाव मे कांग्रेस को मिले स्पष्ट जनादेश के लिए नगर पालिक निगम भिलाई के राजस्व प्रभारी एवं छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमिटी के प्रदेश महामंत्री सीजू एन्थोनी ने बधाई दी और कर्नाटक की जनता का आभार माना, सीजू एन्थोनी ने कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, कांग्रेस के पूर्व अध्यक्षा सोनिया गाँधी और राहुल गाँधी, एवं छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को कर्नाटका की बम्पर जीत पर बधाई दी. छत्तीसगढ़ के मॉडल एवं सुशासन की चर्चा कर्नाटक चुनाव मे होने के कारण कांग्रेस पार्टी के प्रति कर्नाटक की जनता का विश्वास बढ़ा और भाजपा के झूठ का तिलस्म टूटा जिसके लिए छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री के विशेष योगदान को सराहा. कुल मिलाकर कर्नाटक विधानसभा की जीत सही मायनो मे कांग्रेस की नीति रीती और जनता की जीत है।