भिलाई 8 जनवरी 2023।भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा के नवनियुक्त प्रदेश महामंत्री उपकार चंद्राकर का प्रथम नगर आगमन पर चरोदा मंडल के युवा मोर्चा कार्यकर्ता व मंडल के पदाधिकारियों द्वारा स्वागत किया गया। भाजपा युवा मोर्चा कार्यकर्ताओं द्वारा सिरसा गेट चौक में सैकड़ों की संख्या में युवा मोर्चा के कार्यकर्ता चरोदा मंडल के पदाधिकारी व समस्त पार्षदों द्वारा गाजे-बाजे के साथ स्वागत कर युवा मोर्चा महामंत्री उपकार चंद्राकर स्वागत व सम्मान किया गया। समस्त युवा मोर्चा के कार्यकर्ता के साथ जुलूस की शक्ल में नवनियुक्त प्रदेश महामंत्री उपकार चंद्राकर ने उमदा स्थित कार्यक्रम स्थल पहुंचकर युवा कार्यकर्ता साथियों से परिचय प्राप्त किया।कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मंडल के अध्यक्ष दिलीप पटेल ने युवा साथियों को बूथ तक जाकर कार्य करने का आवाहन किया। प्रदेश महामंत्री उपकार चंद्राकर ने अपने संबोधन में कहा प्रत्येक बूथ 20 युवाओं को जोड़ने तथा भाजपा को बूथ स्तर पर मजबूती प्रदान करने का युवाओं को मार्गदर्शन किया। उन्होंने कहा कि प्रदेश की भ्रष्ट कांग्रेस सरकार द्वारा युवाओं के साथ छल किया गया है। 2500 रुपए बेरोजगारी भत्ता के अपने घोषणापत्र में किए गए वादों से मुकरकर गंगाजल का अपमान किया।कार्यक्रम को प्रदेश कार्यसमिति सदस्य शिरीष अग्रवाल, युवा मोर्चा के प्रदेश पदाधिकारी उदय भास्कर, डिंपल चिंदेकर, आकाश ठाकुर, युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष अमित मिश्रा ,वरिष्ठ पार्षद फिरोज फारूखी, चंद्र प्रकाश पांडे व सीता साहू ने संबोधित किया। मंच संचालन अखिल वर्मा और आभार प्रदर्शन तेजस पाल ने किया।
प्रदेश महामंत्री का जमकर स्वागत,,,,, युवाओं में जोश भरकर सभी से प्राप्त किए परिचय,,,, सरकार को उखाड़ फेंकने का किया आह्वान

Chhattisgarh no.1 News Portal
Leave a comment