भिलाई। 17 मार्च, 2026, (सीजी संदेश) : ग्राम खमरिया, तहसील व जिला दुर्ग के ग्रामवासियों और सनातन धर्म परिषद भारत के मठ मंदिर प्रबंधन महासभा के पदाधिकारी के सम्मिलित प्रयासों से 15 मार्च को सायं शीतला माता मंदिर परिसर में नवग्रह मूर्तियों का शुद्धिकरण एवं आज प्रातः से अभिषेक पूजन स्थापना और प्राण प्रतिष्ठा नव निर्मित मंदिर में पूर्ण वैदिक पद्धति से हवन पश्चात किया गया l
इस कार्यक्रम में क्षेत्र के अनेक गणमान्य नागरिक जनप्रतिनिधि सहित ग्राम के 11 दम्पतियों ने भाग लिया l वेद पंडितो द्वारा अनुष्ठान पूर्वक पूजन करवाया गया l ग्राम की जस गायन समिति के सुखिराम यादव सोमेश साहू व अन्य तथा सनातन धर्म परिषद मठ मंदिर प्रबंधन के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजेन्द्र राव, राजू देशमुख, नवनील तिवारी, युगल साहू, के के सिंह, मनीराम, अनिरुद्ध, धामेन्द्र सहित अनेक सदस्य उपस्थित रहे।




