भिलाई। 17 फरवरी, 2026, (सीजी संदेश) : नगर पालिक निगम भिलाई आयुक्त राजीव कुमार पाण्डेय द्वारा प्रातः भ्रमण में दिये गये निर्देशानुसार नंदनी रोड में फल ठेला संचालको पर बेदखली कार्यवाही की गई। दुकानदारों द्वारा सर्विस रोड पर ठेला लगाकर व्यवसाय किया जाता है। आवागमन एवं बढ़ते सड़क दुर्घटना को दृष्टिगत करते हुए दुकान पीछे हटाकर लगाने समझाइस दिया गया था, किन्तु दुकान नहीं हटाया गया। आज निगम एवं पुलिस प्रशासन की संयुक्त टीम द्वारा दुकानो को बेदखल करते हुए चालानी कार्यवाही किया गया है। भविष्य में इस तरह कृत्य के लिए बड़ी दंडात्मक कार्रवाई होगी, जिस हेतु अवगत कराया गया है। कार्यवाही के दौरान सहायक राजस्व अधिकारी बसंत देवांगन, बालकृष्ण नायडू, बेदखली प्रभारी विनय शर्मा, बेदखली सहायक हरिओम गुप्ता, पुलिस विभाग के अधिकारी व कर्मचारी सहित बेदखली टीम के कर्मचारी उपस्थित रहे।



