दुर्ग 15 फरवरी 2023। बेरला के ग्राम बोरिया में दो दिवसीय बोरिया रंग महोत्सव एवं मंडई मेला का आयोजन किया गया था। मुख्य अतिथि सांसद विजय बघेल,अध्यक्षता अवधेश सिंह चंदेल पूर्व विधायक बेमेतरा, विशिष्ट अतिथि पद्मश्री अजय कुमार मंडावी थे। सांसद विजय बघेल ने कहा कि जो हमारे महापुरुषो ने सपना देखा था वह गीत और संगीत के माध्यम से आप सब उन्हें दिखाते हैं। छत्तीसगढ़िया सबले बढ़िया हम लोकसभा में चिल्ला चिल्ला कर बोलते हैं ये हमारे भाव है। मगर नक्सली समस्या सुनने को मिलता है पीड़ा होती है और ईडी का छापा सुनने मिलता है तो सर शर्म से झुक जाता है। यह धरती बाबा गुरु घासीदास की है। इसमें अस्मिता अस्तित्व लोक कलाकार बचा कर रखे हैं।जब हमारे क्षेत्र के कलाकार बड़ा सम्मान पाते तो छाती गर्व से फूल जाता है।जो सेवा भावना से लगे रहते हैं मैं उन्हें प्रणाम करता हूं। छत्तीसगढ़ बना है तो इसमें कलाकारों कि भूमिका भी है हमारे पड़वानी गायकों ने हमारे छत्तीसगढ़ कि पहचान राज्य की पहचान पूरे विश्व में दिलायी है। पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी जी ने छत्तीसगढ़ राज्य बना कर कहा था आप अपने राज्य में सुख समृद्धि से अपने राज्य की तरक्की करिए। लोककला क्षेत्र के इतिहास में पहली बार 48 घंटों तक अविरल चलने वाला 3000 हजार कलाकारों द्वारा महा जलसा छत्तीसगढ़ प्रदेश के 26 जिले से कलाकारों ने अपनी बहुत सुंदर प्रस्तुति दी।सांसद विजय बघेल के हाथों सभी कलाकारों का सम्मान किया गया। पुरोधा सम्मान, सामाजिक समरसता सम्मान,कला साधक सम्मानऔर ज्योतिबा सावित्री बाई फुले सम्मान से सम्मानित किया गया। देवलाल देशमुख ने कहा कि छत्तीसगढ़ के कलाकार जो सम्मान पाते हैं देश विदेश में भी अपनी कला का अलख जगाया है। इस पावन धरती पर पद्मश्री डॉ आर एस बारले पंथी लोक कलाकार, डॉ अजय मोहन सहाय फिल्म अभिनेता, पद्मश्री अजय मंडावी शिल्प कलाकार, सुनील सोनी प्रसिद्ध लोकगायक, सुश्री अमुता बारले पंथी भरथरी लोक गायिका, सुनली तिवारी छ ग फिल्म अभिनेता, जिया रानी छ ग फिल्म अभिनेत्री, अलिम बंसी अभिनेता,दुकालु यादव जस भजन सम्राट, डेविड निराला जस भजन लोकगायक,डॉ देवेश कुमार डहरिया लोक गायक, श्रीमती गीता बंजारे राष्ट्रपति द्वारा सम्मानित, कार्यक्रम संयोजक पद्मश्री डॉ आर एस बारले, कार्यक्रम प्रभारी विरेन्द्र टंडन सहित अनेक लोग उपस्थित थे।
कलाकार बड़ा सम्मान पाते तो छाती गर्व से फूल जाता है :विजय,,, ग्राम बोरिया में दो दिवसीय महोत्सव एवं मड़ाई मेला

Chhattisgarh no.1 News Portal
Leave a comment