भिलाई। 10 फरवरी, 2026, (सीजी संदेश) : नशे के खिलाफ बड़ी कार्यवाही करते हुए दुर्ग पुलिस 02 किलो 200 अवैध मादक पदार्थ गांजा के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। मामला भिलाई नगर थाना क्षेत्र अंतर्गत श्रीराम चौक हुडको भिलाई का है। आरोपी कोहका का निवासी सौरभ दीक्षित गांजा रखकर बिक्री करने की फिराक में स्कूटी से घूम रहा था जिसे मुखबिर की सूचना पर घेराबंदी कर पकड़ा गया। आरोपी के कब्जे से 02 किलो 200 ग्राम मादक पदार्थ गांजा बिक्री रकम 10800 रुपए एवं परिवहन में प्रयुक्त एक्टिवा वाहन जुमला 1,70,800 रुपये जप्त कर एनडीपीएस एक्ट के तहत प्रकरण में एंड टू एंड की कार्यवाही जारी है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार दिनांक 09 फरवरी को थाना भिलाई नगर को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि श्रीराम चौक हुडको भिलाई में एक व्यक्ति काले रंग के बैग में अवैध मादक पदार्थ गांजा रखकर बिक्री करने की फिराक में स्कूटी से घूम रहा है। सूचना की तस्दीक हेतु वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में थाना भिलाई नगर एवं ACCU पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा घेराबंदी कर बताए गए स्थान पर दबिश दी गई। दबिश के दौरान संदिग्ध व्यक्ति को पकड़कर विधिवत तलाशी ली गई, जिसमें उसके कब्जे से अवैध मादक पदार्थ गांजा बरामद हुआ। आरोपी के कब्जे से 02 किलो 200 ग्राम मादक पदार्थ गांजा बिक्री से प्राप्त रकम 10800 रुपये एवं परिवहन में प्रयुक्त एक्टिवा स्कूटी जुमला कीमती 1,70,800 रुपये जब्त किया जाकर आरोपी के विरुद्ध अपराध क्रमांक 78/2026 धारा 20(B), 27(a) एनडीपीएस एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर आरोपी को विधिवत गिरफ्तार किया गया।
घटनास्थल :
श्रीराम चौक हुडको भिलाई नगर, जिला दुर्ग
आरोपी का नाम :
1. सौरभ दीक्षित उम्र 21 साल
पता पेपर चिल्ली बार के पास कोहका, जिला दुर्ग
जप्त सामग्री :
▪️ अवैध मादक पदार्थ गांजा कुल वजन 01 किलो 200 ग्राम
▪️ बिक्री रकम ₹10,800/-
▪️ एक्टिवा वाहन एवं मोबाइल जुमला कीमती ₹170,800/-
सराहनीय भूमिका :
उक्त कार्यवाही में थाना भिलाई नगर एवं ACCU में पदस्थ पुलिस स्टाफ की सराहनीय भूमिका रही, जिनके द्वारा त्वरित एवं प्रभावी कार्यवाही की गई।
दुर्ग पुलिस की अपील :
दुर्ग पुलिस आम नागरिकों से अपील करती है कि नशे के कारोबार से संबंधित किसी भी प्रकार की सूचना तत्काल पुलिस को दें। सूचना देने वाले की पहचान पूर्णतः गोपनीय रखी जाएगी। नशे के विरुद्ध दुर्ग पुलिस की कार्यवाही निरंतर जारी रहेगी।



