भिलाई। 19 अक्टूबर, 2023, (सीजी संदेश) : सार्वजनिक शुभांग बौद्ध विहार बीएमवाई चरोदा द. पू. रेलवे कॉलोनी जोन 1 जिला दुर्ग छत्तीसगढ़ पंजीयन क्रमांक 179 11 के सदस्य गणों ने महिला मंडल एवं पुरुष मंडल का चुनाव कराया गया जिसमें पुरुष वर्ग से सुप्रिय टेंभूरकर (आनंद) एवं महिला मंडल से चंद्रप्रभा खोबरागड़े निर्विरोध निर्वाचित हुए हैं इनकी कार्य कुशलता को देखते हुए समाज के सदस्यगण ने भरोसा व्यक्त किया है। और उनकी नियुक्ति पर समस्त सार्वजनिक शुभांक बौद्ध बिहार में बधाई दिए हैं एवं शुभकामनाएं व्यक्त किए हैं।