रायपुर। 16 मार्च, 2026, (सीजी संदेश) : रेलवे प्रशासन द्वारा यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए दक्षिण रेलवे के तिरुअनंतपुरम मंडल के चेरत्तला स्टेशन में गाड़ी संख्या 22619/22620 बिलासपुर-तिरुनेलवेली-बिलासपुर एक्सप्रेस का प्रायोगिक ठहराव की सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है। दिनाँक 17 मार्च 2026 से बिलासपुर से रवाना होने वाली गाड़ी संख्या 22619 बिलासपुर-तिरुनेलवेली एक्सप्रेस चेरत्तला स्टेशन में ठहराव के साथ चलेगी। यह गाड़ी चेरत्तला स्टेशन 20.24 बजे पहुंचेगी तथा 20.25 बजे रवाना होगी |
दिनाँक 22 मार्च 2026 से तिरुनेलवेली से रवाना होने वाली गाड़ी संख्या 22620 तिरुनेलवेली-बिलासपुर एक्सप्रेस चेरत्तला स्टेशन में ठहराव के साथ चलेगी। यह गाड़ी चेरत्तला स्टेशन 07.14 बजे पहुंचेगी तथा 07.15 बजे रवाना होगी |




