भिलाई। 01 अगस्त, 2025, (सीजी संदेश) : एससी एसटी ओबीसी संयुक्त मोर्चा की राज्य कार्यकारिणी की बैठक मोर्चा के राष्ट्रीय सचिव अनिल मेश्राम की मुख्य उपस्थिति तथा कौशल वर्मा प्रदेश अध्यक्ष की अध्यक्षता मे मनवा कुर्मी भवन शंकर नगर दुर्ग मे संपन्न हुई। बैठक मे सर्व सम्मति से बोरसी दुर्ग निवासी अजय साहू को संयुक्त मोर्चा के युवा प्रकोष्ठ का प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया गया। बैठक मे 23-24 अगस्त को नई दिल्ली मे आयोजित राष्ट्रीय सम्मेलन को सफल बनाये जाने का आव्हान राष्ट्रीय सचिव अनिल मेश्राम द्वारा उपस्थित सदस्यो से किया गया। प्रदेश अध्यक्ष कौशल वर्मा ने राष्ट्रीय सम्मेलन के पूर्व प्रदेश कार्यकारिणी का विस्तार व जिला अध्यक्षो की नियुक्तियां किया जाकर राष्ट्रीय सम्मेलन को सफल बनाने की बात कही। नव नियुक्त युवा प्रकोष्ठ अध्यक्ष अजय साहू ने कहा कि वे युवा शक्ति को संगठित कर संवैधानिक अधिकारो की लड़ाई को और ज्यादा मजबूती प्रदान करने का प्रयास करेंगे और उन्हे दी गई जिम्मेदारी को समाज हित मे पूर्ण निष्ठा व कर्मठता से निभायेंगे। अजय साहू को उपस्थित सदस्यो के अलावा तुलसी सोनी, नारायण साहू, बिहारी सोनी, रोहित साहू, मोहन साव, राजेन्द्र यादव, विष्णु यादव, नंदलाल यादव, आकाश साहू, शुभम साहू, शीतल चंद्राकर, कुसुम चंद्राकर, पूनम साहू सहित अनेक लोगो ने बधाई देते हुए हर्ष व्यक्त किया है।
अजय साहू नियुक्त किये गये एससी एसटी ओबीसी संयुक्त मोर्चा युवा प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष

Chhattisgarh no.1 News Portal
Leave a comment