भिलाई। 14 मार्च, 2026, (सीजी संदेश) : शहर के एक निजी होटल में साहू मित्र सभा भिलाई तहसील में प्रदेश अध्यक्ष डॉ नीरेंद्र साहू की अध्यक्षता में एक आवश्यक बैठक संपन्न हुई श्री साहू ने बैठक के उद्देश्य को स्पष्ट करते हुए साहू मित्र सभा में सभी साहू समाज के लोगों से आग्रह किया कि 15 मार्च को भक्त माता कर्मा की जयंती पूरे गांव से लेकर पूरे प्रदेश एवं राष्ट्र तक मनाने का निर्णय लिया गया है जिससे बड़े ही धूमधाम से मनाया जाएगा इसकी तैयारी के लिए आज बैठक के रखी गई थी उन्होंने आगे बताया कि भक्त माता जयंती का कार्यक्रम आगामी 22 मार्च साहू मित्र सभा भिलाई , 29 मार्च को सरगुजा संभाग में भी आयोजित किया जा रहा है जिसकी तैयारियां जोर-जोर से चल रही हैं साथ ही युवा समाज में अच्छे कार्यों को करें इसको लेकर भी साहू समाज के युवाओं की एक कार्यशाला का आयोजन जल्द हम करने जा रहे हैं भक्ति माता कर्मा जी अपने आप में भक्ति के साथ-साथ शक्ति की स्वरूप भी है इस अवसर पर साहू समाज प्रदेश अध्यक्ष डॉ नीरेंद्र साहू , खेद राम साहू अध्यक्ष साहू मित्र सभा,अंकेक्षक खुमान साहू, संयोजक युवा प्रकोष्ठ शशिकांत साहू पिंटू , रोबिन साहू हीरा शंकर साहू संगठन सचिव, व्यापारी प्रकोष्ठ कबीर साहू, सुरज साहू संयोजक रेड ड्रॉप, धनंजय साहू आदि मौजूद रहे।।।।




