भिलाई। 21 मार्च, 2025 (सीजी संदेश) : बी.एस.पी. एक्स इम्प्लाई हेल्थ एंड वेलफेयर एसोसिएशन की विशेष बैठक का आयोजन काॅफी हाउस, भिलाई निवास में 20 मार्च को प्रातः 11ः00 बजे से दोपहर 1ः00 बजे तक संस्था के अध्यक्ष डाॅ. आर.के. श्रीवास्तव की अध्यक्षता में आयोजित किया गया। उक्त बैठक में संस्था के कार्यकारी अध्यक्ष हाजी अंसारी, उपाध्यक्ष पी.सी. नाहटा, बशीर अहमद खान, बलबीर सिंह सहगल, महासचिव रामजस पाल, कोषाध्यक्ष मोहम्मद जहूर अहमद, सहसचिव टी.आर. साटकर, बी.एस.आर. शास्त्री, कार्यकारिणी सदस्य डाॅ. आर. शशि कुमार, राजेन्द्र प्रसाद शर्मा, रामशरण चंद्राकर एवं नरेश कुमार मेश्राम सहित विशेष रुप से सेवानिवृत्त कर्मचारी/अधिकारी जी.पी. तिवारी, डी.एस. ठाकुर, ए.के. बंजारा, एस.के. ठाकुर, सोमनाथ सिन्हा, ए.के. भद्रा, व्ही.एस. शर्मा, एस.एस. गिल, आर.के. भंडेकर, विलियम, व्ही.एस. राय उपस्थित थे।
संस्था के अध्यक्ष डाॅ. आर.के. श्रीवास्तव ने जानकारी दी कि बी.एस.पी. एक्स-इम्प्लाई हेल्थ एण्ड वेलफेयर एसोसिएशन, भिलाई का गठन निम्नांकित महत्वपूर्ण उद्देश्यों की पूर्ति के लिये किया गया है जो कि निम्नानुसार है:-
1. बीएसपी/सेल से सेवानिवृत कर्मियों को स्वास्थ्य एवं कल्याण कार्य हेतु संगठित करना।
2. सदस्यों को मेडिक्लेम से संबंधित जानकारी उपलब्ध कराना एवं जागरूक करना व सहयोग प्रदान करना।
3. सदस्यों के चिकित्सा संबंधी आवश्यकताओं की पूर्ति हेतु बीएसपी/सेल प्रबंधन एवं अन्य शासकीय एवं गैर शासकीय संस्थाओं से समन्वय स्थापित करना।
उक्त बैठक में उपरोक्त विषयो पर विस्तापूर्वक चर्चा की गई तथा संस्था की आगामी सामान्य सभा की बैठक दिनांक 31 मार्च 2025 को कांती-दर्शन महाविद्यालय परिसर, कोसा नगर भिलाई में प्रातः 11ः00 बजे से आयोजित कराने का निर्णय लिया गया जिसमें भिलाई इस्पात संयंत्र के सेवानिवृत्त कर्मचारियों एवं अधिकारियों को बैठक में भाग लेने हेतु आमंत्रित किया गया है तथा इच्छुक सेवानिवृत्त कर्मचारियों एवं अधिकारियों को संस्था की सदस्यता प्रदान किया जायेगा।