भिलाई। 17 मई, 2025, (सीजी संदेश) : नगर निगम भिलाई क्षेत्रांतर्गत स्थित अनाधिकृत रूप से निर्मित भवन अनुज्ञा के विपरीत निर्मित भवन तथा अवैध प्लाटिंग के संबंध में नगर निगम अधिनियम 1956 में उल्लेखित प्रावधान के तहत् निगम के सभी राजस्व अधिकारियों को कार्यवाही सुनिश्चित करने के निर्देश मेयर-इन-काउंसिल के सदस्य एवं प्रभारी सदस्य राजस्व समिति सीजू एन्थोनी द्वारा दिये गये। उक्त कार्यवाही तत्काल प्रारंभ किये जाने के निर्देश बैठक में दिये गये। बैठक में राजस्व अधिकारी जे.पी. तिवारी, सहायक राजस्व अधिकारी धीरज साहू, सहायक अधीक्षक बी.एल. असाटी, सहायक राजस्व अधिकारी जोन 1 प्रसन्न तिवारी, सहायक राजस्व अधिकारी जोन-02 शरद दुबे, सहायक राजस्व अधिकारी जोन-3 बसंत देवांगन, सहायक राजस्व अधिकारी जोन-04 बालकृष्ण नायडू, सहायक राजस्व अधिकारी जोन-05 अनिल मेश्राम, प्रभारी लिपिक संपत्तिकर विभाग शिव शर्मा आदि राजस्व समीक्षा बैठक में उपस्थित रहे। बकाया राजस्व वसूली हेतु शत्-प्रतिशत् लक्ष्य प्राप्त करने के निर्देश प्रभारी राजस्व अध्यक्ष द्वारा दिये गये। जलकर के संबंध में विशेष अभियान चलाकर जलकर की राशि वसूली हेतु नियमानुसार कार्यवाही के निर्देश दिये। सभी जोनो/वार्डों में तत्काल वेन्डर जोन बनाने के निर्देश दिये गये।