भिलाई 29 मार्च 2026। शपथ फाउंडेशन भिलाई ने अपना वीिगत कुछ माह से हेल्प लाइन जारी किया है। जिसमें दिव्यागजन या फिर उनके आस पास के लोग व परिचित अपनी समस्या हेतु आगे आ कर इस हेल्प लाइन पर फोन कर अपनी समस्या और बात रख रहे है आपको बताते हुए हर्ष हो रहा है कि यह हेल्प लाइन चौबीस घंटे और 365 दिन चालू रहती है।भिलाई दुर्ग ही नहीं पूरे छत्तीसगढ़ में दिव्यागजनों हेतु अभी तक की निजी क्षेत्र में यह अपने आप में किसी भी संस्था की यह पहली ऐसी पहल में से एक है जिसने अपनी निजी हेल्प लाइन जारी की है।इस हेल्प लाइन का उद्देश्य जरूरतमंदों के लिए ना सिर्फ ट्राई सायकल, व्हील चेयर बल्कि साथ साथ राशन एवं उनके जरूरत अनुसार सामानों का वितरण करना है।संस्था के इस पहल में प्रबुद्ध जन
साथ आगे आकर कार्य कर रहे है और शहर के लोगों एवं प्रबुद्ध जनों द्वारा इस पहल को सराहा जा रहा है।संस्था के संस्थापक अशोक गुप्ता जी ने अपील करते हुए कहा कि आपके साथ पास कालोनी, वार्ड , शहर में अगर किसी भी दिव्यांग जन को जरूरत हो तो हमारी हेल्प लाइन9926844441पर तुरंत संपर्क करे ,संस्था द्वारा संपर्क किए जाने के बाद जल्द से जल्द राहत पहुंचाने कि पहल किया जाना सुनिश्चित किया जाएगा ।
शपथ फाउंडेशन भिलाई के हेल्प लाइन बन रहा है जरूरतमंदो का सहारा
Chhattisgarh no.1 News Portal
Leave a comment



