भिलाई 25 जुलाई 2025। भाजपा कैम्प मंडल अध्यक्ष तरूण सिंह ने भारतीय जनता पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष किरण सिंह देव एवं प्रदेश महामंत्री (संगठन) पवन साय की सहमति तथा जिला प्रभारी संदीप शर्मा एवं भाजपा जिला अध्यक्ष पुरुषोत्तम देवांगन के अनुमोदन से मंडल के पदाधिकारी एवं कार्यकारिणी कि घोषणा कर दी है। मंडल कार्यकारिणी कई करीबी लोगों को जगह मिली है। भिलाई सुपेला मंडल में भास्कर मुदुलियर को वैशाली नगर मंडल कोषाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई। श्री मुदलियार लंबे समय से पार्टी और नेताओं से जुड़े रहे है। पूर्व डॉ रमन सिंह के मुख्यमंत्री कार्यकाल में वन मंत्री रहे महेश गागडा से बहुत ही मधुर संबंध रहा है। संबंधों का लाभ उठाते हुए कई सामाजिक विकास कार्य एवं गतिविधि किए थे। फिर से अब मुदलियार को नई जिम्मेदारी दी गई हैं। कोषाध्यक्ष बनने के बाद बधाई देने वालों कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी का तांता लगा हुआ है।क्षेत्रीय विधायक रिकेश सेन नए नवनियुक्त पदाधिकारी को बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित की है।
वरिष्ठ कार्यकर्ता को मिली बड़ी जिम्मेदारी,,,,बनाए गए कोषाध्यक्ष, भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं में हर्ष का माहौल

Chhattisgarh no.1 News Portal
Leave a comment