भिलाई 26 फरवरी2026। दुर्ग पुलिस ने होली हुड़दंग के पुूर्व एक अहम बैठक की। आगामी के होली त्यौहार को दृष्टिगत रखते पुलिस कंट्रोल रूम, सेक्टर-06 भिलाई में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री विजय अग्रवाल द्वारा जिले के समस्त राजपत्रित अधिकारियों एवं थाना/चौकी प्रभारियों की बैठक ली गई।बैठक में निर्देशित किया गया कि प्रत्येक थाना क्षेत्र में शांति समिति की बैठक आयोजित कर आमजन को आवश्यक समझाइश दी जाए। पूर्व में होली के दौरान घटित घटनाओं के आधार पर चिन्हित स्थलों पर पर्याप्त बल तैनात किया जाए। संवेदनशील क्षेत्रों, बस्तियों, पॉश कॉलोनियों, भीड़-भाड़ वाले बाजारों एवं प्रमुख मार्गों पर फिक्स पिकेट स्थापित किए जाएं।दोपहिया वाहन में तीन सवारी, स्टंटबाजी, मार्ग में हुड़दंग एवं नशे की स्थिति में वाहन चलाने वालों के विरुद्ध मोटर व्हीकल एक्ट के तहत कठोर कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। क्षेत्र के गुण्डा, निगरानी बदमाश एवं असामाजिक तत्वों पर सतत निगरानी रखते हुए प्रतिबंधात्मक कार्यवाही करने के निर्देश दिए गए। पर्याप्त पैदल पेट्रोलिंग एवं बाइक पेट्रोलिंग पार्टी तैनात की जाएगी।इसके अतिरिक्त लंबित अपराध, चालान, मर्ग एवं शिकायतों के त्वरित निराकरण हेतु भी अधिकारियों को निर्देशित किया गया है, जिससे जिले में कानून व्यवस्था सुदृढ़ बनी रहे।बैठक के समन्वय एवं सुरक्षा योजना के क्रियान्वयन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर) श्री सुखनंदन राठौर, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (यातायात) सुश्री ऋचा मिश्रा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (आईयूसीएडब्ल्यू) श्रीमती ममता देवांगन सहित समस्त राजपत्रित अधिकारी, रक्षित निरीक्षक दुर्ग एवं समस्त थाना/चौकी प्रभारियों की सक्रिय सहभागिता रही।दुर्ग पुलिस आम नागरिकों से अपील करती है कि होली पर्व शांति एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाएं। कानून व्यवस्था भंग करने या असामाजिक गतिविधियों में संलिप्त पाए जाने पर सख्त वैधानिक कार्यवाही की जाएगी। किसी भी आपात स्थिति में तत्काल पुलिस को सूचना दें।
होली पर्व को शांतिपूर्ण संपन्न कराने हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक विजय अग्रवाल ने जिले के अधिकारियों की बैठक
Chhattisgarh no.1 News Portal
Leave a comment




