भिलाई। 20 फरवरी, 2026, (सीजी संदेश) : सतनामी समाज के बहुप्रतिक्षीत मांग है कि समाज के किसी भी योग्य व्यक्ति को राज्यसभा सांसद बनाए जाए इस विषय को लेकर गुरु घासीदास सेवा समिति भिलाई के अध्यक्ष बी. एल. कुर्रे एवं सभी पदाधिकारीगण ने मांग किया है कि छत्तीसगढ़ में सतनामी समाज की जनसंख्या को देखते हुए समाज का प्रतिनिधित्व करने हेतु योग्य व्यक्ति को राज्यसभा में भेजने कि मांग किया है पूर्व में भी सतनामी समाज को ध्यान में रखते हुए समाज हित में सतनामी समाज से राज्यसभा में प्रतिनिधित्व करने का अवसर प्रदान किया गया था, हम छत्तीसगढ़ शासन से मांग करते हैं सतनामी समाज को प्रतिनिधित्व मिले, अध्यक्ष भरत लाल कुर्रे ने कहा है कि मुख्यमंत्री विष्णु देव साय एवं नेता प्रतिपक्ष चरण दास महंत को पत्र लिखकर सतनामी समाज के प्रतिनिधित्व हेतु मांग करेंगे।




