भिलाई। 16 जून, 2025, (सीजी संदेश) : रूपाली महतारी गुड़ी बहुउद्देशीय संस्था भिलाई द्वारा फील परमार्थ सेक्टर तीन भिलाई एवं राज्य बाल कल्याण परिषद माना रायपुर में भोजन की सेवा में सात्वीक आहार में चावल, दाल सब्जी खीर, पुड़ी, हलवा रोटी का भोजन करवाया गया रायपुर माना से सेवा संस्था संरक्षक मिनेश साहु द्वारा किया गया। भिलाई में संस्था अध्यक्ष शांता शर्मा, नन्दनी साहु, सारदा साहु संस्था संरक्षक बिन्दु ठाकुर, सुनींता भोजन परोसने में सहयोग किये यह आयोजन आस्ट्रेलिया मेलबर्न से श्रीमती अंजु देवांगन के द्वारा कराया गया।