भिलाई। 19 अप्रैल, 2023, (सीजी संदेश) : नगर पालिक निगम भिलाई के राजस्व प्रभारी एवं मेयर ऑफ काउंसिल के सदस्य सीजू एंथोनी द्वारा राजस्व वसूली से संबंधित कार्यों की समीक्षा की गई। जिसमें वित्तीय वर्ष 2022-2023 में कुल मांग राशि 11939.45 लाख में से कुल वसूली की राशि 8454.43 लाख र्हुइ । जो 70 प्रतिशत रहा। वित्तीय वर्ष 22-23 की बकाया राशि की वसूली एवं चालू वित्तीय वर्ष 2023-24 में मांग के अनुरुप शत प्रतिशत वसूली किये जाने के निर्देश समीक्षा के दाैरान दिये गये। राजस्व वसूली में संलग्ल एजेंसी एसपीएस को भवनों को सर्वे करने एवं सर्वे के अनुसार संपत्ति कर की वसूली सुनिश्चित किये जाने के निर्देश दिये गये। लीज नवीनीकरण फ्रीहोल्ड नियमितीकरण हेतु प्राप्त प्रकरणों का त्वरित निराकरण किये जाने के निर्देश राजस्व अधिकारी को दिय गये। बैठक में राजस्व प्रभारी सीजू एंथोनी, राजस्व अधिकारी श्री पटेल, सहायक अधीक्षक बीएल असाटी (संपत्तिकर), दशरथ ध्रुव (राजस्व), लक्ष्मण प्रसाद उपाध्याय (राजस्व) एवं प्रभारी लिपिक शिव शर्मा (संपत्तिकर) तथा एसपीएस कंपनी के प्रतिनिधि अविनाश उपस्थित रहे।