भिलाई। 04 जनवरी 2022 (सीजी संदेश) : भारतीय जनता पार्टी जिला भिलाई द्वारा भारतीय जनता युवा मोर्चा इकाई में फेरबदल करते हुए जिला अध्यक्ष की जिम्मेदारी अमित मिश्रा को दी गई है। उनकी नियुक्ति भिलाई जिला अध्यक्ष बृजेश बिजपुरिया द्वारा भारतीय जनता पार्टी छत्तीसगढ़ के प्रदेश महामंत्री (संघठन ) पवन साय की सहमति से किया गया है। इसके पूर्व शरद सिंह द्वारा यह जिम्मेदारी संभाली जा रही थी। अमित मिश्रा के इस नियुक्ति पर भिलाई भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारी एवं उनके मित्रों ने उनको उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए शुभकामनायें देते हुए कहा है कि उनके नेतृत्व में भारतीय जनता युवा मोर्चा द्वारा श्रेष्ठ काम करेगा और सफलता का परचम लहरागा |