दुर्ग। 30 जनवरी, 2026, (सीजी संदेश) : राष्ट्रीय सर्व ब्राह्मण समाज द्वारा सतनाम भवन सिविल लाइन दुर्ग में प्रदेश स्तरीय सम्मेलन, सम्मान समारोह एवं युवक युवती परिचय सम्मेलन का आयोजन किया गया। जिसमें कान्यकुब्ज, सनाढ्य, सरयू पारीण, ब्रह्म भाट, बंगाली, तेलुगु, आंध्र ब्राह्मण समाज, महाराष्ट्रीयन, गुजराती, बुंदेलखंड, पंजाबी, नर्मदा आंचलिक, तमिल, उत्कल, उत्तरांचल, बिहार, उत्तरप्रदेश क्षेत्र के ब्राह्मण समाज की सहभागिता सुनिश्चित रही, इस अवसर पर पूरे प्रदेश भर ही नहीं छत्तीसगढ़ के बाहर से भी ब्राह्मण समाज के प्रतिनिधि इसमें शामिल हुए, इस में युवक युवती परिचय सम्मेलन में अपने माता पिता के साथ उपस्थित होकर मंच पर आकर अपना परिचय दिया, इस अवसर पर 347 लोगों अपने बच्चों के लिए आकर अपना पंजीयन करवाया और 13 बच्चों बच्चियों की शादी करने का आपस में परिवार ने सहमति दी और कई प्रतिनिधियों ने अपने विचार व्यक्त किया। यह कार्यक्रम लगातार 8 वर्षों से किया जा रहा है, कार्यक्रम की शुरुआत राष्ट्रीय अध्यक्ष ललित मिश्रा, प्रभु नाथ मिश्रा, शशि कांत तिवारी राष्ट्रीय महासचिव डॉ विश्वनाथ पाणिग्रही ने भगवान् परशु राम की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर एवं पूजा अर्चना दीप प्रज्वलित करके की, मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व विधानसभा अध्यक्ष प्रेम प्रकाश पाण्डे, राकेश पाण्डे, खादी ग्रामोद्योग विभाग, कैबिनेट मंत्री दर्जा प्राप्त छत्तीसगढ़ शासन, श्रीमती वर्णिका शर्मा अध्यक्ष बाल संरक्षण आयोग छत्तीसगढ़ शासन, विभा अवस्थी अध्यक्ष भाजपा महिला मोर्चा, अरुण वोरा पूर्व विधायक, ललित मिश्रा राष्ट्रीय अध्यक्ष सर्व ब्राह्मण समाज, मुख्य रूप से उपस्थित थे। कार्यक्रम की संबोधित करते हुए पूर्व विधानसभा अध्यक्ष प्रेम प्रकाश पाण्डे ने कहा कि मुझे बड़ी खुशी हो रही है कि इतनी बड़ी संख्या में ब्राह्मण समाज एकत्रित हुआ है, ब्राह्मण समाज सदैव हर समाज के हितों की चिंता करता है. हम ज्ञान, शिक्षा, प्रदान करते हैं और बिना किसी भेदभाव के सभी समाज को आगे बढ़ाने में शिक्षा देते हुवे आए है और ब्राह्मण समाज और ज्यादा ताकत और मजबूती के साथ कार्य करे , और अपने बच्चों को शिक्षा दीक्षा की दिशा में ज्यादा ध्यान रखें, यही सफलता और विजय का मार्ग प्रशस्त करता है, इस महत्वपूर्ण कार्य क्रम में मुझे आपने बुलाया, मैं आप सभी को हार्दिक शुभकामनाएं धन्य वाद देता हूं, कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए ललित मिश्रा ने कहा कि राष्ट्रीय सर्व ब्राह्मण समाज पूरे प्रदेश में संगठन मजबूत हो इसके लिए रोड मैप तैयार कर रहा हैं, अधिकांश जिलों में हमारे संगठन मजबूत होकर कार्य कर रहे हैं महिलाओं की सहभागिता सुनिश्चित करने हेतु हेतु भी अनेक कार्य इस वर्ष किए जाएंगे पूरे वर्ष भर इस कार्यक्रम को समाज हित में हम कैसे बढ़ाए इस पर ध्यान दिया जाएगा। दुर्ग क्षेत्र के इस कार्य क्रम की सराहना की, कार्यक्रम को राकेश पाण्डे खादी ग्रामोद्योग छत्तीसगढ़ शासन अध्यक्ष ने संबोधित करते हुए कहा कि राष्ट्रीय सर्व ब्राह्मण समाज द्वारा प्रादेशिक सम्मेलन सम्मान समारोह युवक युवती परिचय सम्मेलन जो किया जा रहा है वह समाज हित में काफी सराहनीय है, इसे धरातल पर और अधिक मजबूत बनाने हेतु हम सभी लोग कार्य करेंगे और समाज के कार्य युवक युवती परिचय सम्मेलन से समाज के योग्य बच्चे बच्चियों को एक अच्छा प्लेट फॉर्म मिला है अनेक परिवार इससे जुड़े हैं और शादी के बंधन में जुड़ने जा रहे है यह एक सफल और सकारात्मक दिशा में प्रयास हो रहा है। मैं उन सभी परिवार को बधाई देता हु जो इस अवसर पर पधारे और उनके कार्य सिद्ध हुए और विभिन्न भाषा-भाषी और प्रदेश के ब्राह्मण इसमें शामिल हुए, यह इस कार्यक्रम की मूल विशेषता है, कार्यक्रम को वर्णिका शर्मा अध्यक्ष बाल संरक्षण आयोग छत्तीसगढ़ शासन ने संबोधित करते हुए छत्तीसग़ढ महतारी पर एक गीत प्रस्तुत किया और छत्तीसगढ़ी में भाषा संबोधित करते हुए कहा कि हम सब लोगों को एकजुट होकर कार्य करना है और मजबूती से आगे बढ़ना है, समाज हित में काफी अच्छी सकारात्मक बात इसमें रखी। कार्यक्रम को विभा अवस्थी प्रदेश अध्यक्ष भाजपा महिला मोर्चा, अरुण वोरा पूर्व विधायक ने भी संबोधित किया। इस अवसर पर कार्यक्रम संयोजक शशि कांत तिवारी ने घोषणा किया कि मार्च महीने से पूरे प्रदेश भर में राष्ट्रीय सर्व ब्राह्मण समाज द्वारा गौ माता को राष्ट्र माता घोषित किया जाए इसके लिए एक कार्यक्रम की शुरुआत की जाएगी जो कि प्रदेश भर में चलेगी और जनप्रतिनिधि को इसके लिए ज्ञापन सौंपा जाएगा, सुनील मिश्र, मृत्युजय द्विवेदी ने विचार व्यक्त करते हुए कविता, गीत प्रस्तुत किया। इस अवसर पर सभी समाज के प्रतिनिधिगण का सम्मान किया गया। मुख्य रूप से विभा अवस्थी प्रदेश अध्यक्ष भाजपा महिला मोर्चा, वर्णिका शर्मा अध्यक्ष बाल संरक्षण आयोग छत्तीसगढ़ को नारी शक्ति सम्मान, नविता शर्मा, सुमन पांडे, प्रीति अजय बेहरा, मंजरी दुबे को नारीशक्ति सम्मान। सुमित शर्मा, राकेश शुक्ला प्रदेश पदाधिकारी को श्रेष्ठ ब्रह्म सम्मान, दिनेश वाजपेई, श्रीमति प्रो. संयुक्ता पाढ़ी को ब्रह्म सम्मान, कलमबीर सम्मान अरुण मिश्रा, संगीता मिश्रा, संतोष मिश्रा, युवराज पाण्डे, संजय पाठक, विजय दुबे, अखिलेश तिवारी सहित , कान्यकुब्ज, सरयू पारीण, बंगाली, तेलुगु आंध्र ब्राह्मण, तमिल ब्राह्मण, केरला ब्राह्मण, गुजराती ब्राह्मण, महाराष्ट्रीय ब्राह्मण, बुंदेलखंड ब्राह्मण, उत्कल ब्राह्मण सनाढ्य ब्राह्मण, ब्रह्म भट ब्राह्मण, नर्मदां चलिक ब्राह्मण, पंजाबी ब्राह्मण, सहित समस्त भाषा भाषी क्षेत्र के ब्राह्मण समाजों के प्रतिनिधियों का सम्मान पुष्प गुच्छ, प्रशस्ति पत्र, स्मृति चिन्ह देकर सम्मान किया गया। इस दौरान कार्यक्रम संयोजक राष्ट्रीय महासचिव शशि कांत तिवारी का मुख्य अतिथियों द्वारा पगड़ी पहना कर सम्मान किया गया। कार्य क्रम का संचालन शिवा कांत तिवारी ने किया, कार्यक्रम में शामिल हुए प्रतिनिधिगण आशीष त्रिपाठी राष्ट्रीय सचिव, अभिषेक पांडे, लेख मणि पांडे, सुमित शर्मा, राकेश शुक्ला, डॉ विश्वनाथ पाणिग्रही, रामलखन मिश्र, उमाकांत दीक्षित, प्रफुल्ल दीक्षित, राज भास्कर, राकेश भात, राम कुलकर्णी, लक्ष्मी नारायण, विश्वा वकील, पीयूष मिश्रा, लक्ष्मी कांत तिवारी, विनोद शारदा, स्वीटी कौशिक, हेमंत तिवारी, दिनेश मिश्र, जी वेंकट सुब्रमण्यम, रमेश शर्मा, संजय शर्मा, रमेश तिवारी, दीपक मिश्रा, बृजमोहन तिवारी, राकेश दूबे, जितेंद्र तिवारी, शैल किरण शुक्ला, सुरेश मुखरैया, प्रदीप पाण्डे, प्रदीप भट्टाचार्य, डॉ. सुनीता तिवारी, तूलिका तिवारी, मुकेश तिवारी, किशोर तिवारी, आरती शुक्ला, चंद्र शेखर द्विवेदी, राकेश शर्मा, अरूण मिश्रा, मृदुला शुक्ला, मृत्युंजय द्विवेदी, राघवेंद्र पाठक, रामविलास मिश्रा, सीमा तिवारी, अनुपमा शुक्ला, अरुण पंडा, नरेश चौरे, दिनेश पंड्या, विजय शुक्ला, रीता चौबे, निहारिका शुक्ला, अजय शर्मा, ऋषभ देव महाराज, अनुरूप मिश्र, नाना साहब, सहित समस्त भाषा भाषी ब्राह्मण समाज के प्रतिनिधि उपस्थित थे, कार्यक्रम के अंत में वसंत पंचमी के पावन अवसर पर सभी सम्मानित जन प्रतिनिधियों के साथ फूलों की होली खेली गई सभी ने एक दूसरे पर फूलों की पंखड़ी डाल कर वसंतउत्सव की बधाई शुभ कामनाएं दी ,अंत में सभी सदस्यों के प्रति आभार व्यक्त राकेश शुक्ला प्रदेश सचिव ने किया।



