रायपुर। पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह के निज सहायक ओम प्रकाश गुप्ता के खिलाफ बलात्कार और जान से मारने की धमकी देना का मामला प्रकाश में आया है। पुलिस ने बीती रात उसे गिरफ्तार कर लिया है। राजनांदगांव के गोटुलमुंडा गांव की की नाबालिग ने रायपुर महिला थाने में एफआईआर दर्ज कराई है। 8 बार से लेकर 11 बार तक उसके साथ दुष्कर्म करने का मामला है। यह मामला उनके न्यू राजेन्द्र नगर नया रायपुर स्थित घर का है। पुलिस के मुताबिक लड़की का दो बार अबॉर्शन भी कराया जा चुका है। नाबालिग की रिपोर्ट पर पुलिस ने भादवि की धारा 376 और 506 के तहत अपराध पंजीबद्ध है। वे डराते और धमकाते थे। महिला थाना में रिपोर्ट होने के बाद पुलिस तत्काल हरकत में आयी और देर रात ओपी गुप्ता को गिरफ्तार कर लिया गया। ओमप्रकाश गुप्ता के घर घरेलू काम में जाती थी। वहीं कमला गुप्ता एवं प्रकाश गुप्ता को मसाज एवं मालिस करती थी। 2016 में प्रकाश गुप्ता रायपुर के मकान में ले जाकर शारीरीक शोषण किया। यह सिलसिला 18 दिसम्बर 2019 तक चलता रहा। लड़की 11वीं की छात्रा है।
बलात्कार करने वाला आरोपी निज सहायक गिरफ्तार…… नाबालिग लड़की से कई वर्षों तक जान से मारने धमकी देकर करता रहा शोषण
Chhattisgarh no.1 News Portal
Leave a comment