भिलाई। 24 दिसंबर, 2022, (सीजी संदेश) : डेढ़ साल से फरार बलात्कार के आरोपी को पुलिस ने अंबिकापुर से गिरफ्तार कर लिया। आरोपी जून 2021 में भिलाई में युवती से अनाचार कर फरार हो गया था जिसे पुलिस को लंबे समय से तलाश थी आरोपी मूलतः जसपुर का रहने वाला है जिसे पुलिस ने अंबिकापुर से गिरफ्तार किया। आरोपी को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया है। मिली जानकारी के अनुसार पुलिस अधीक्षक डाॅ. अभिषेक पल्लव के नेतृत्व में अति0 पुलिस अधीक्षक शहर संजय ध्रुव एवं नगर पुलिस अधीक्षक छावनी अनुभाग प्रभात कुमार के निर्देशन में दिनांक 12.06.2021 के लिखित आवेदन पर थाना छावनी में अपराध धारा 373, (2),(एन), 294, 506, 323 भादवि दर्ज कर विवेचना दौरान आराेपी की पता तलाश की गयी जाे लंबे समय तक फरार था। नगर पुलिस अधीक्षक छावनी अनुभाग प्रभात कुमार के द्वारा टेक्नीकल ग्राउंड पर पता करने पर उनके निर्देश एवं मार्गदर्शन में थाना छावनी द्वारा टीम बनाकर प्र.आरक्षक विजय सिंह, आरक्षक श्याम सिंह को अंबिकापुर भेजा गया जहां आराेपी अशाेक कुमार कुजूर काे हिरासत में लेकर थाना लाये जहां विस्तृत पूछताछ पर आराेपी द्वारा अपना अपराध कबूल किया। आराेपी काे गिरफ्तार कर न्यायालय पेश किया गया।
उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी नवी माेनिका पाण्डेय, उनि रमेन्द्र यादव, सउनि उदय शंकर झा, प्र.आरक्षक विजय सिंह, आरक्षक श्याम सिंह की भूमिका सराहनीय रही।
अपराध धारा : 373, (2),(एन), 294, 506, 323 भादवि
गिरफ्तार आरोपी का नाम : अशोक कुमार कूजूर पिता जुलियस कुजूर उम्र 27 वर्ष साकिन मकान नं 91, शहीदन्द पा े. शराबकोम्बाे, बगीचा जिला जशपुर छ.ग.