भिलाई 1 फरवरी 2026। एमएसएमई जिला उद्योग संघ के अध्यक्ष के. के. झा ने केंद्रीय बजट पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा है कि एमएसएमई के लिए 10 हजार करोड़ का प्रावधान किया गया है जो की पर्याप्त नहीं है, इससे कुछ नहीं होगा। इसे कम से कम 1 लाख करोड़ बढ़ाए जाने की जरूरत है। बजट में इंपोर्ट को बढ़ावा देने की बात कही गई है जबकि एक्सपोर्ट को बढ़ावा देना था। एक्सपोर्ट बढ़ने से ही एमएसएमई का विकास होगा। एमएसएमई रोजगार का एक बड़ा सेक्टर है इससे रोजगार के अवसर पढ़ेंगे।
उन्होंने कहा कि बजट में एजुकेशन सेक्टर को छोड़ दिया गया है, खासकर प्राइमरी एजुकेशन को बढ़ावा देना था। देश के रक्षा बजट में 15.2 प्रतिशत की बढ़ोतरी को स्वागतेय बताते हुए उन्होंने कहा कि इनकम टैक्स समय पर नहीं देने पर पूर्व में जेल का प्रावधान था लेकिन वर्तमान बजट में फाइन का प्रावधान किया गया है इससे शासन को टैक्स में बढ़ोतरी होगी, वहीं लोगों के स्वाभिमान की रक्षा भी होगी। बजट में इन्फ्रास्ट्रक्चर की बात कही गई है जो सिर्फ घोषणा ही साबित होती है। शहरों के लिए 5 हजार करोड़ का प्रावधान रखा गया है इसे लागू करने की जरूरत है ना कि सिर्फ घोषणा करने की।कैंसर और डायबिटीज की दवा पर कस्टम ड्यूटी हटाने की बात कही गई है इससे इलाज सस्ता होगा।
एमएसएमई के लिए 10 हजार करोड़ का प्रावधान पर्याप्त नहीं : के के झा
Chhattisgarh no.1 News Portal
Leave a comment



