भिलाई। 30 जुलाई, 2025, (सीजी संदेश) : दि बुद्धिस्ट सोसायटी ऑफ इंडिया के प्रदेश अध्यक्ष अनिल मेश्राम, प्रदेश महासचिव नरेन्द्र खोब्रागड़े, एडवोकेट मनोज मून प्रदेश उपाध्यक्ष, संतोष भीमटे प्रदेश सचिव व गौतम खोब्रागड़े प्रदेश संगठन सचिव के प्रतिनिधिमंडल द्वारा राष्ट्रपति व प्रधानमंत्री भारत सरकार तथा राज्यपाल बिहार व नीतीश कुमार मुख्य मंत्री बिहार सरकार के नाम का ज्ञापन अभिजीत सिंह कलेक्टर दुर्ग के माध्यम से प्रेषित कर बौद्धगया बिहार स्थित महाबोधि महाविहार का संचालन भारतीय संविधान के निर्माता व स्वतंत्र भारत मे बौद्ध धम्म के अनुवर्तक डा.बाबासाहेब भीमराव आम्बेडकर के पोते दि बुद्धिस्ट सोसायटी ऑफ इंडिया के ट्रस्टी व नेशनल वर्किंग चेयरमैन भीमराव यशवंतराव आम्बेडकर को सौंपे जाने की मांग की गई है।
श्री मेश्राम के अनुसार ज्ञापन मे यह उल्लेख किया गया है कि बौद्ध धर्म से संबंधित महत्त्वपूर्ण स्थलो बौद्धगया राजगीर नालंदा आदि के सौन्दर्यीकरण पटना मे बुद्ध स्मृति पार्क, बौद्धगया मे महाबोधि सांस्कृतिक केंद्र जैसे महत्वपूर्ण स्थलो के निर्माण व विकास कार्यो हेतु देश के समूचे बौद्ध समाज को बिहार सरकार का आभारी होने का उल्लेख करते हुए कहा कि बिहार सरकार द्वारा राज्य के अन्य धार्मिक व सामाजिक मामलो मे उत्कृष्ट प्रबंधन व प्रदर्शन द्वारा न्याय और समानता का प्रदर्शन किया है उसी भांति बौद्ध समुदाय के प्रति भी समान न्याय प्रदान किये जाने, बुद्धिस्ट टेंपल एक्ट 1949 को रद्द किये जाने तथा बौद्धो को महाबोधि महाविहार के पूर्ण प्रबंधन व संचालन का अधिकार भिक्खु संघ बिहार अथवा भारत मे बौद्ध धम्म को पुनर्स्थापित करने वाले भारतीय संविधान के शिल्पकार बोधिसत्व डा.बाबासाहेब भीमराव आम्बेडकर द्वारा स्थापित धार्मिक सामाजिक संस्था दि बुद्धिस्ट सोसायटी ऑफ इंडिया(भारतीय बौद्ध महासभा) के नेशनल वर्किंग चेयरमैन व ट्रस्टी भीमराव यशवंतराव आम्बेडकर (डा.बाबासाहेब आम्बेडकर के पोते) को सौंपा जाये ताकि सभी विवादो का पटाक्षेप हो और सभी बौद्धो मे हर्ष व्याप्त हो। इस महान कार्य हेतु भारत सहित पूरी दुनिया मे निवासरत बौद्ध समुदाय केन्द्र सरकार और नीतीश कुमार के नेतृत्व वाली बिहार सरकार का कृतज्ञ होगा। जिलाधीश अभिजीत सिंह ने प्रतिनिधिमंडल को आश्वस्त किया वे बौद्ध समाज की इस महत्वपूर्ण मांग को शीघ्र ही केन्द्र सरकार व बिहार राज्य सरकार को प्रेषित करेंगे।
दि बुद्धिस्ट सोसायटी ऑफ इंडिया द्वारा कलेक्टर दुर्ग के माध्यम से राष्ट्रपति प्रधानमंत्री भारत सरकार, राज्यपाल व मुख्यमंत्री बिहार सरकार के नाम सौंपा गया ज्ञापन

Chhattisgarh no.1 News Portal
Leave a comment