भिलाई। प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय द्वारा मिनी इंडिया भिलाई में पहली बार अभूतपूर्व भव्य झांकी का आयोजन सेक्टर -7 में किया गया है। जिसमें बड़ी संख्या में भिलाई एवं आसपास के लोग पहुंच रहे हैं। 50 फीट ऊँचे भव्य झांकी में विशाल शिवलिंग को लोग अपलक निहार रहे हैं साथ ही साथ ऊपर से बने पहाड़ से गुफा के अंदर प्रवेश करते समय रास्ते में अपने बचपन को याद करते हुए आगे विभिन्न जंजीरों में बंधे मनुष्य जो की आज की तनाव के कारणों को स्पष्ट करता है। जिससे बचने के लिए मानव अल्पकाल का सुख नशा, भौतिक चकाचौंध का रास्ता चुनता है, लेकिन खुशी और शांति नहीं मिलती वंही पर बने दुसरा मार्ग जो की अमरनाथ की गुफा में प्रवेश होता है जहां पर लेसर शो द्वारा गॉड इस वन और बाबा अमरनाथ का दर्शन कर रहे हैं। इसी कड़ी में जिला एवं सत्र न्यायाधीश डिस्टिक जज गोविंद प्रसाद मिश्रा एवं बार एसोसिएशन के प्रेसिडेंट गुलाब सिंह पटेल भी आध्यात्मिक चित्र प्रदर्शनी लेजर शो तथा झांकी देखने सेक्टर-7 पहुंचे थे। जिन्होंने ब्रह्माकुमारी द्वारा दिए जा रहे आध्यात्मिक ज्ञान गॉड इज वन एंड वी आर वन की बातों को समझा तथा ब्रह्माकुमारी संस्था द्वारा किए जा रहे कार्यों की प्रशंसा की। सांसद विजय बघेल एवं श्रीमती रजनी बघेल ने भी झांकी का अवलोकन किया। इस झांकी में बने मैंपन के विशेष द्वार जिसमे झुककर ही प्रवेश किया जा सकता है जो दर्शाता है की जीवन में झुक कर, नम्र बनकर ही चलना चाहिए। मैंपन को स्वाहा करने के बाद सभी मेडिटेशन रूम में बैठकर दिए जा रहे आध्यात्मिक ज्ञान को आत्मसात कर रहे हैं।
इस झांकी को देखने के लिए मारवाड़ी, अग्रवाल समाज, तेलगु समाज, महराष्ट्र मंडल के सदस्यों सहित बड़ी संख्या में लोग पहुँच रहे है। यह झांकी सर्व के दर्शनार्थ गुरूवार 27 फरवरी तक प्रात: 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक एवं संध्या 5 बजे से रात्रि 10 बजे तक रहेगी। ब्रह्माकुमारिस परिसर में झांकी का दर्शन करने के पश्चात् सभी स्वयं को तनावमुक्त,खुश और आध्यात्मिक ऊर्जा से संपन्न महसूस कर रहे है।
प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय में बनी झांकी को देखने उमड़ी भीड़
[smartslider3 slider=2]
Chhattisgarh no.1 News Portal
Leave a comment