सूरजपुर। विगत दिनों लटोरी तहसील अन्तर्गत ग्राम सुंदरगंज में स्थित शासकीय भूमि खसरा नंबर 35, 255, 552 पर स्थानीय लोगों के द्वारा अवैध कब्जा कर लिया गया था। अवैध अतिक्रमण को ग्राम पंचायत सुंदरगंज के सरपंच व ग्राम समिति के द्वारा हटाये जाने की कार्यवाही एसडीएम सूरजपुर सहित अन्य राजस्व व पुलिस अधिकारियों की उपस्थिति में की गई। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक आतिक्रमण हटाये जाने की कार्यवाही के दौरान कई अतिक्रमणकारी ग्रामीणों के द्वारा वहां ग्राम सरपंच व ग्राम समिति के सदस्यों को देख उनके साथ झूमा-झटकी करते हुए जेसीबी मशीन में पथराव प्रारंभ किया गया था। बताओ के बाद जेसीबी मशीन वहां से हटने लगा इसी दौरान जेसीबी पर पथराव के दौरान रास्ते में खड़ी पुलिस की वाहन पर भी पत्थर मारे, जिससे पुलिस की गाड़ी क्षतिग्रस्त हो गई। ग्रामीणों व अतिक्रमणकारियों के बीच विवाद, झूमा-झटकी में 4 लोगों को चोट आई है।शासकीय कार्य में व्यवधान एवं शासकीय सम्पत्ति के नुकसान मामले में लटोरी तहसीलदार सुरेन्द्र कुमार पैंकरा की रिपोर्ट पर चौकी लटोरी थाना जयनगर में अपराध क्रमांक 50/26 धारा 191(2), 191(3), 190, 324(3), 221 बीएनएस एवं लोक सम्पत्ति नुकसानी निवारण अधिनियम 1984 की धारा 3 के तहत 18 लोगों के विरूद्ध मामला पंजीबद्ध कर आगे की कार्यवाही जारी है।
पथराव करने वाले ग्रामीणों के ऊपर पुलिस ने किया अपराध दर्ज,,,, मारपीट झूमाझपटी के दौरान चार लोग घायल
Chhattisgarh no.1 News Portal
Leave a comment



