रायपुर। 25 अक्टूबर, 2025, (सीजी संदेश) : ग्राम अरसनारा में मातर के दिन 22 अक्टूबर के शाम को गांव के ही युवक को पेट में चाकू से हमला कर हत्या करने वाले आरोपी को थाना नंदिनी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी की निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त धारदार चाकू विधिवत जप्त किया गया। पूछताछ में आरोपी ने कबूल किया की आपसी रंजिश के चलते उसने हत्या की है।
थाना नंदिनी नगर के ग्राम अरसनारा मे 22 अक्टूबर को शाम को आरोपी लुकेश मैत्रे उम्र 19 वर्ष निवासी ग्राम अरसनारा जिला दुर्ग द्वारा गोवर्धन चौक के पास ग्राम अरसनारा में मृतक आकाश निर्मलकर को पुरानी रंजिश के चलते पेट में चाकू से हमला कर हत्या कर दिया था। हत्या के बाद से आरोपी मौके पर से फरार हो गया था। मृतक के पिता सुखदेव निर्मलकर उम्र 50 साल साकिन ग्राम अरसनारा, थाना नंदिनी नगर की रिपोर्ट पर थाना नंदिनी नगर में धारा 103 (1) बीएनएस पंजीबद्व कर विवेचना में लिया गया।
विवेचना के दौरान फरार आरोपी की पतासाजी हेतु अलग अलग टीम गठित कर आरोपी के छिपे होने की संभावित ठिकानों पर दबिश दी गई। आरोपी की पतासाजी के दौरान मुखबिर की सूचना पर दुर्ग से हिरासत में लेकर पूछताछ करने पर अपना जुर्म कबूल किया तथा पुरानी रंजिश के चलते हत्या करने के फिराक में था जो मौका पाकर हत्या करना कबूल किया। आरोपी की निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त धारदार चाकू विधिवत जप्त किया गया। आरोपी लुकेश मैत्रे को न्यायिक रिमांड पर जेल दाखिल किया गया है।
गिरफ्तार आरोपी
लुकेश मैत्रे 19 वर्ष
ग्राम अरसनारा नंदिनी नगर
अपराध क्रमांक : 270/2025
धारा : 103 (1) बीएनए



