भिलाई 3 फरवरी 2026। भारतीय साइबर अपराध समन्वय केन्द्र (I4C) के समन्वय से कार्रवाई की गई है। 22 बैंक खातों के माध्यम से साइबर धोखाधड़ी करने वाले 16 आरोपी को गिरफ्तार किया गया हैं। थाना मोहन नगर को वरिष्ठ कार्यालय से प्राप्त निर्देशानुसार भारत सरकार एवं गृह मंत्रालय द्वारा संचालित भारतीय साइबर अपराध समन्वय केन्द्र (I4C) के अंतर्गत “समन्वय पोर्टल” से प्राप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई की गई। सूचना अनुसार थाना मोहन नगर क्षेत्र अंतर्गत कुल 22 बैंक खातों का उपयोग साइबर धोखाधड़ी से अर्जित राशि के लेन–देन हेतु किया जाना पाया गया।विवेचना के दौरान उक्त बैंक खातों के माध्यम से कुल ₹10,67,665/- की राशि का साइबर अपराध से प्राप्त होना प्रमाणित पाया गया। खाताधारकों द्वारा जानबूझकर अपने बैंक खाते साइबर अपराधियों को उपलब्ध कराए गए, जिनका उपयोग विभिन्न प्रकरणों में ठगी की राशि के स्थानांतरण हेतु किया गया।प्रकरण में थाना मोहन नगर में अपराध क्रमांक 593/2025 अंतर्गत धारा 317(2), 317(4), 318(4), 111(3), 61 BNS के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। विवेचना के दौरान 16 आरोपियों को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायालय प्रस्तुत किया गया है। शेष आरोपियों की पतासाजी एवं विवेचना जारी है।आरोपी में 1. वरुण यादव, उम्र 23 वर्ष, निवासी नेहरू नगर, कोहका2. रितेश सोनी, उम्र 32 वर्ष, निवासी कचना रोड, उतई3. निखिल खत्री, उम्र 22 वर्ष, निवासी वैशाली नगर, दुर्ग4. मनीष साहू, उम्र 23 वर्ष, निवासी आजाद चौक, सुपेला5. राहुल यादव, उम्र 30 वर्ष, निवासी शक्ति नगर, सुपेला6. पंकज वर्मा, उम्र 31 वर्ष, निवासी वार्ड–01, दुर्ग7. अंकुर सोनी, उम्र 20 वर्ष, निवासी सुभाष नगर, उतई8. शशांक सोनी, उम्र 22 वर्ष, निवासी सुभाष नगर, उतई9. राजू सिंह, उम्र 27 वर्ष, निवासी वार्ड–11, दुर्ग10. राहुल कुमार, उम्र 36 वर्ष, निवासी वार्ड–01, दुर्ग11. उज्जवल सिंह, उम्र 28 वर्ष, निवासी वार्ड–01, दुर्ग12. दीपक टंडन, उम्र 21 वर्ष, निवासी वार्ड–53, दुर्ग13. बबलू बलाई, उम्र 20 वर्ष, निवासी ग्राम कोमा, उतई14. रामकुमार राठौर, उम्र 26 वर्ष, निवासी वार्ड–34, दुर्ग 15. राकेश सेन, उम्र 58 वर्ष, निवासी इंदिरा मार्केट, दुर्ग,16. राम डंडे, उम्र 22 वर्ष, निवासी कुम्हारी, दुर्ग संबंधित 22 बैंक खातों का विवरण एवं डिजिटल साक्ष्य उक्त कार्यवाही में थाना मोहन नगर में पदस्थ अधिकारी एवं कर्मचारियों और एसीसीयू के अधिकारी द्वारा तकनीकी विश्लेषण, समन्वय एवं त्वरित कार्रवाई कर आरोपियों की गिरफ्तारी सुनिश्चित की गई।दुर्ग पुलिस आम नागरिकों से अपील करती है कि अपने बैंक खाते, एटीएम कार्ड, चेकबुक, ओटीपी अथवा मोबाइल बैंकिंग विवरण किसी भी व्यक्ति को न दें। साइबर अपराध से संबंधित किसी भी सूचना की तत्काल रिपोर्ट साइबर हेल्पलाइन 1930 अथवा नजदीकी थाना में दें। साइबर अपराध में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध कठोर वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।
16 आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार,,,, 22 बैंकों से फर्जी तरीके से लेनदेन का मामला
Chhattisgarh no.1 News Portal
Leave a comment



