दुर्ग। 04 अगस्त 2025, (सीजी संदेश) : सावन मास अंतिम सोमवार पर आज दुर्ग शहर भगवान महाकाल भव्य पालकी यात्रा का आयोजन बड़े श्रद्धा, उल्लास और भक्ति भाव से निकली जिसमें विधायक गजेन्द्र यादव शामिल हुए। शहर के हृदयस्थल से निकली इस यात्रा में हजारों श्रद्धालुओं ने भाग लिया और भगवान महाकाल के भव्य स्वरूप के दर्शन किये। विधायक गजेन्द्र यादव भक्तजनो का अभिवादन किये पालकी यात्रा चलते रहे। यात्रा का जगह जगह आरती और फूल बरसाकर स्वागत किये।
बाजे-गाजे, ढोल-नगाड़ों और जय महाकाल के जयघोषों के साथ युवाओं की टोली ने ऊर्जा और भक्ति का प्रदर्शन किया। पारंपरिक वेशभूषा में सजे भक्तगण, पुष्पों से सुसज्जित पालकी, और नगरवासियों की भारी उपस्थिति ने आयोजन को अविस्मरणीय बना दिया।
इस अवसर पर विधायक गजेन्द्र यादव कार्यकर्त्ताओ के यात्रा में शामिल हुए और भगवान महाकाल की आरती लेकर उनके चरणों में शीश नवाकर नगरवासियों के सुख-समृद्धि की कामना किये। यात्रा के आयोजनकर्ता जय श्री महाकाल भक्त परिवार की सराहना करते हुए कहा की इस भव्य आयोजन के माध्यम से धार्मिक चेतना, सामाजिक समरसता और सांस्कृतिक परंपरा को एक सशक्त मंच प्रदान किया।



