भिलाई। 09 मई, 2023, (सीजी संदेश) : चन्द्रमणि बुद्ध विहार जनकल्याण समिति कैम्प 1 भिलाई द्वारा आयोजित बुद्ध जयंती समारोह अनिल मेश्राम प्रदेश अध्यक्ष अजा/अजजा परिसंघ छ. ग. राज्य के मुख्य आतिथ्य, एडवोकेट मनोज मून के विशेष आतिथ्य तथा गौतम खोब्रागड़े संयोजक व संचालक चन्द्रमणि बुद्ध विहार जनकल्याण समिति की अध्यक्षता मे संपन्न हुआ।
तथागत भगवान गौतम बुद्ध की प्रतिमा पर अतिथियो द्वारा पुष्प अर्पण व दीप प्रज्जवलन के उपरांत समारोह को संबोधित करते हुए श्री मेश्राम ने कहा कि विद्वान तो दुनिया मे अनेको है किन्तु जिसकी बुद्धि पूर्ण रूप से विकसित हो जाये वह व्यक्ति बुद्ध कहलाने योग्य होता है, त्याग मैत्री प्रेम करुणा और दानशीलता से व्यक्ति का व्यक्तित्व बुद्ध की भांति महान हो जाता है। श्री मून ने कहा कि हम कितनी भी जयंतिया क्यो ना मना ले पर जब तक संवैधानिक अधिकारो के संरक्षण हेतु सामाजिक एकजुटता का प्रदर्शन सतही स्तर पर नही दिखाते यह मान कर चले कि हम सिर्फ औपचारिकता निभा रहे है। हमे बुद्धिबल धनबल और बाहुबल तीनो क्षेत्रो मे सशक्त व पारंगत होना पड़ेगा। श्री खोब्रागड़े ने कहा कि समाज के अधिकांश लोग और अनेक समाज प्रमुख आज भी दोहरे चरित्र को अपना रहे है तथा स्वार्थपरक नीतियो से बौद्ध समाज के विकास को बाधित कर रहे है, जिसके कारण भारत मे जन्मा व पनपा बुद्धिज्म आज भी विकसित नही हो पाया है, प्रत्येक सामाजिक कार्यकर्ता को दर्पण के समान पारदर्शी कार्य करना चाहिए। समारोह मे अनिता मेश्राम, संगीता पटेल, श्रृद्धा खोब्रागड़े, दिव्या सेन, गीतिका मेश्राम, अनुज बंसोड, महेश कमलाकर, गीता देवी, रितिका बंसोड, कृतिका चौरे, माही, सुरेखा, पल्लवी सहित अनेक बच्चे व सामाजिक बंधुगण उपस्थित थे। बच्चो की सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति के पश्चात अंत मे सामूहिक भोजनदान का कार्यक्रम संपन्न हुआ।