रायपुर। 15 फरवरी, 2026, (सीजी संदेश) : ऑनलाईन सट्टा खिलाने वाले आरोपी को रायपुर पुलिस ने गिरफ्तार किया है। मामला थाना तिल्दा नेवरा क्षेत्रांतर्गत हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी का है। जहां कोहका स्थित एक मकान में आरोपी जितेन्दर बिरला उर्फ बबलू उर्फ बिल्ला द्वारा ऑनलाईन सट्टा संचालित करते लाखों रूपये नगदी रकम के साथ पकड़ा गया है। आरोपी के कब्जे से नगदी रकम 1,80,000 रुपये जप्त कर मोबाईल फोन, बैंक पासबुक, चेकबुक, विभिन्न एटीएम कार्ड, आधार कार्ड सहित लगभग 2,55,000/- रूपये का सामान भी बरामद किया है। आरोपी के विरूद्ध थाना तिल्दा नेवरा में अपराध क्रमांक 65/26 धारा छ0ग0 जुआ प्रतिषेध अधिनियम 2022 की धारा 7, 8 एवं भारतीय न्याय संहिता की धारा 112(2) का अपराध पंजीबद्ध किया गया है। साथ हीप्रकरण में संलिप्त अन्य आरोपियों के संबंध में विस्तृत पूछताछ की जा रही है। मिली जानकारी के अनुसारदिनांक 14 फरवरी को थाना तिल्दा नेवरा पुलिस टीम को सूचना प्राप्त हुई कि तिल्दा नेवरा क्षेत्रांतर्गत हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी, कोहका स्थित एक मकान में एक व्यक्ति द्वारा टी-20 क्रिकेट वर्ल्ड कप के दौरान ऑनलाइन सट्टा संचालित किया जा रहा है।प्राप्त सूचना को पुलिस अधीक्षक ग्रामीण श्रीमती श्वेता श्रीवास्तव सिन्हा द्वारा गंभीरता से लेते हुए अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण प्रशांत शुक्ला, नगर पुलिस अधीक्षक विधानसभा वीरेंद्र चतुर्वेदी एवं थाना प्रभारी तिल्दा नेवरा निरीक्षक रमाकांत तिवारी को तत्काल सूचना की तस्दीक कर आरोपी की पतासाजी करते हुए वैधानिक कार्यवाही सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन तथा थाना प्रभारी तिल्दा नेवरा के नेतृत्व में थाना तिल्दा नेवरा पुलिस की टीम द्वारा उक्त मकान में रेड कार्यवाही किया गया। रेड के दौरान मकान में एक व्यक्ति उपस्थित मिला, जिसने पूछताछ में अपना नाम जितेंद्र बिरला उर्फ बबलू उर्फ बिल्ला बताया। टीम के सदस्यों द्वारा उसके मोबाईल फोन को चेक करने पर उसकेे द्वारा ऑनलाईन बैटिंग साईट्स 777 GRAND EXCHANGE एवं JMD BET आई.डी. के माध्यम से ऑनलाईन क्रिकेट सट्टा खेलना/खिलाना पाया गया, साथ ही उसके पास लाखों रूपये नगदी रकम भी बरामद किया गया। आरोपी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से नगदी रकम 1,80,000 रुपये, 03 नग मोबाईल फोन कीमती 75,000/रू, 20 नग बैंक पासबुक, 10 नग चेकबुक, 14 नग एटीएम कार्ड, 02 नग आधार कार्ड, 01 नग पैन कार्ड, 01 नग ड्रायविंग लाईसेंस, सट्टा से संबंधित हिसाब किताब का कापी 06 नग, 01 नग डाट पेन तथा 01 नग कैलकुलेटर कुल जुमला कीमती 2,55,000/-रूपये जप्त कर आरोपी के विरूद्ध थाना तिल्दा नेवरा में अपराध क्रमांक 65/26 धारा छ0ग0 जुआ प्रतिषेध अधिनियम 2022 की धारा 7, 8 एवं भारतीय न्याय संहिता की धारा 112(2) का अपराध पंजीबद्ध किया गया। आरोपी से जप्त बैंक खाताओं की जांच की जा रहीं है साथ ही आरोपी से प्रकरण में संलिप्त अन्य आरोपियों के संबंध में विस्तृत पूछताछ कर उनके विरूद्ध भी वैधानिक कार्यवाही की जायेगी।
गिरफ्तार आरोपी – जितेन्दर बिरला उर्फ बबलू उर्फ बिल्ला पिता हुकम सिंह उम्र 43 साल
स्थायी पता – माजरा थाना अरबन जिला रोहतक हरियाणा।
हाल पता – हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी एलआईजी म0नं0 45-बी, कोहका किराये का मकान थाना तिल्दा नेवरा जिला रायपुर।



