भिलाई। 08अप्रैल, 2026, (सीजी संदेश) : पावर हाउस बस स्टैंड में ट्रक से मोबाइल चोरी करने वाले एक नाबालिग सहित एक आरोपी को छावनी पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपियों से चोरी किया गया विवो कंपनी का मोबाइल एवं घटना में प्रयुक्त एक धारदार हथियार बरामद कर BNS एवं आर्म्स एक्ट के तहत वैधानिक कार्यवाही की गई है।
दिनांक 21 जून 2025 को थाना छावनी क्षेत्र अंतर्गत पावर हाउस बस स्टैंड, भिलाई में रात्रि के समय ट्रक चालक दुलार सिंह ठाकुर द्वारा ट्रक खड़ा कर पानी लेने जाने के दौरान अज्ञात व्यक्तियों द्वारा ट्रक में रखे विवो कंपनी के मोबाइल फोन की चोरी कर ली गई। प्रार्थी द्वारा विरोध करने पर आरोपियों द्वारा धारदार हथियार एवं डंडा लहराते हुए उसे डराकर मौके से फरार हो गए। प्रार्थी की रिपोर्ट पर अपराध धारा 303(2), 3(5) BNS एवं 25, 27 आर्म्स एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। विवेचना के दौरान मुखबिर से सूचना प्राप्त होने पर पुलिस टीम द्वारा घेराबंदी कर आरोपी को पकड़ते हुए उसके कब्जे से चोरी किया गया विवो कंपनी का मोबाइल बरामद किया गया। उक्त कार्यवाही में उप निरीक्षक अमित अंदानी, सहायक उप निरीक्षक विनय कुमार रजक, आरक्षक पंकज राय की सराहनीय भूमिका रही।
▪️ घटना का कारण :
आसानी से अवैध लाभ अर्जित करने के उद्देश्य से चोरी की घटना को अंजाम दिया गया।
▪️ घटना स्थल :
पावर हाउस बस स्टैंड के पास, भिलाई, थाना छावनी क्षेत्र
▪️ आरोपी का नाम :
1. एस जोसफ, उम्र 20 वर्ष, निवासी स्वीपर मोहल्ला, भिलाई
2. विधि से संघर्षरत बालक
▪️ जप्त सामग्री :
1. विवो कंपनी का मोबाइल फोन
2. एक धारदार हथियार
▪️ दुर्ग पुलिस की अपील :
दुर्ग पुलिस आम नागरिकों से अपील करती है कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को दें। सार्वजनिक स्थानों पर अपने सामान की सुरक्षा का विशेष ध्यान रखें। अपराधियों के विरुद्ध सख्त वैधानिक कार्यवाही की जाएगी।



