भिलाई। 23 जनवरी, 2026, (सीजी संदेश) : आज वसंत पंचमी के पावन पर्व पर जन सुधार शिक्षा समिति द्वारा संचालित दुर्गा उच्चतर माध्यमिक विद्यालय कैम्प 2 में सरस्वती पूजा कर नवागन्तुक बच्चों को अक्षर संस्कार दिया गया। जो बच्चे खेल कूद के साथ रंगोली प्रतियोगिता व पूजा थाली सजाओ प्रतियोगिता में प्रथम द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले सभी छात्र छात्राओं को मेडल देकर पुरस्कृत किया गया। उसके बाद बच्चों को प्रसाद वितरण किया गया आज के कार्य क्रम में समिति अध्यक्ष श्रीमती बिंदु सिंह उपाध्यक्ष देवेन्द्र कुमार सिंह सहसचिव धर्मेन्द्र शर्मा कोषाध्यक्ष कुँवर सिंह कार्यकारणी सदस्य जालन्धर सिंह व रामविशाल जी के साथ शाला के समस्त शिक्षक व शिक्षिकाओं की गरिमामयी उपस्थिती रही।



