भिलाई। 08 सितम्बर, 2025, (सीजी संदेश) : भिलाई चरोदा क्षेत्र में निरंतर शिक्षा, संस्कृति, समाज सेवा के लिए अग्रणी भूमिका निभाने वाली नव सृजन संस्था भिलाई–चरोदा द्वारा डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन के जन्म दिवस को शिक्षक दिवस के रुप में समारोहपूर्वक आयोजित किया गया। सेजस भिलाई–3 के नवनिर्मित ऑडिटोरियम में आयोजित शिक्षक सम्मान समारोह के प्रारंभ में मुख्य अतिथि– डॉ. सुश्री सरोज पांडेय (भाजपा, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष), कार्यक्रम के अध्यक्ष – राजमहंत डोमन लाल कोर्सेवाडा़ (विधायक– अहिवारा), विशिष्ट अतिथि– यशवंत जैन (प्रदेश महामंत्री–भाजपा छत्तीसगढ़), पुरुषोत्तम देवांगन (अध्यक्ष, भाजपा जिला भिलाई), चेमन देशमुख (अध्यक्ष, भाजपा जिला बालोद), मो. शाहिद खान (प्रदेश महामंत्री– भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा छ. ग.), प्रेमलाल साहू (महामंत्री–भाजपा जिला भिलाई), विजेंद्र सिंह (महामंत्री– भाजपा जिला भिलाई) श्रीमती सीता साहू (पूर्व अध्यक्ष–नगर पालिका परिषद भिलाई–चरोदा), विजय जायसवाल (मंत्री, भाजपा जिला भिलाई), ए. गौरी शंकर (अध्यक्ष, भाजपा चरोदा मंडल), एवं सुशील यादव (अध्यक्ष, नव सृजन संस्था भिलाई–चरोदा) ने मां सरस्वती, छत्तीसगढ़ महतारी, भारत माता और डॉ.सर्वपल्ली राधाकृष्णन के तैल चित्र पर माल्यार्पण और दूध-दीप प्रज्ज्वलित किये। अतिथियों के स्वागत पश्चात् कु दीपिका वर्मा द्वारा स्वागत नृत्य गीत प्रस्तुत किया गया। स्वागत कथन प्रस्तुत करते हुए समारोह के संयोजक प्रेम लाल साहू ने नवसृजन संस्था भिलाई चरोदा के शैक्षिक , सांस्कृतिक और सामाजिक कार्यों का उल्लेख किया।
अतिथियों के उद्बोधन क्रम में मुख्य अतिथि – डॉ सुश्री सरोज पांडेय ने शिक्षकों को राष्ट्र निर्माता कहते हुए कहा कि परिस्थितियां कैसी भी हो शिक्षक हमेशा विद्यार्थी के मानसिक, बौद्धिक एवं अनुशासन स्तर को ऊपर उठाने का कार्य करते है। वर्तमान परिस्थितियों में बदलतीय भूमिका में भी शिक्षकों के सम्मान को बनाए रखते हुए जन समुदाय को श्रेष्ठता की ओर ले जाने का संदेश दिया है।
श्री कोर्सेवाड़ा ने कहा कि शिक्षक किताबी ज्ञान के साथ–साथ संघर्ष व अनुशासन का पाठ पढ़ाते हैं साथ ही समाज व विद्यार्थियों को उचित दिशा देने का कार्य करते है। यशवंत जैन ने शिक्षकों को जीवन परिवर्तन करने वाला व ईश्वर द्वारा समुदाय में विशेष कार्यों को संपादित करने वाला बताया। पुरुषोत्तम देवांगन ने शिक्षकों को समाज में जागरुकता लाने वाला बताया।
समारोह में भिलाई चरोदा क्षेत्र के स्कूलों में अपनी प्रशंसनीय सेवाएं, समाजसेवा और राष्ट्रीय कार्यों में सहयोग देने वाले राष्ट्रीय पुरस्कार प्राप्त शिक्षक राम कुमार वर्मा, दयादास साहू, नरोत्तम साहू, प्रशांत अकांत, कमलेश जोशी, अजय पाठक, रंजना सोनी, कल्पना बाला , नर्मदा जोसेफ, सारिका चौहान, सुजाता डोंगरे, प्रदीप वर्मा, शिवा पटनायक, मनीषा ठाकुर, राजेश्वरी साहू, विनिता शिंदे सहित 40 शिक्षक-शिक्षिकाओं का सम्मान श्रीफल, शाल व सम्मान पत्र देकर सम्मानित किया गया।
साथ में भोजली उत्सव में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाली इंदू व सहेलियों सुभाष चौक भिलाई–3 को 1500 रुपए , द्वितीय स्थान के लिए द्रोपती वर्मा, इंदु साहू व सहेलियों उमदा को 1000 रुपए, तृतीय स्थान के लिए पूर्णिमा ठाकुर व सहेलियों को चरोदा बस्ती को 700 रुपए तथा सांत्वना पुरस्कार जमुना बंछोर अध्यक्ष आस्था महीला मानस मंडली दक्षिण वसुंधरा नगर भिलाई–3 को प्रशस्ति पत्र व स्मृति चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया गया।
नव नियुक्त भाजपा प्रदेश महामंत्री– यशवंत जैन का प्रथम आगमन पर जोशीला आत्मीय स्वागत हुआ। कार्यक्रम का संयोजन प्रेम लाल साहू व संचालन हमिद अहमद शाह तथा आभार प्रदर्शन संस्था के अध्यक्ष सुशील यादव ने किया। ने सफलतापूर्वक किया। इस दौरान नवसृजन संस्था के सभी सदस्यों ने सक्रिय सहयोग दिया। इस अवसर पर सुशील यादव, संजू सोनी, पूर्णिमा ठाकुर, अश्वनी जोशी, रवि नाहर, गीता वर्मा, के के वर्मा, जशवंत वर्मा, ज्ञान दास मानिकपुरी, श्याम सुंदर जायसवाल, तोरण सोनी, नारायण राव, संजू एऊलकर, लव कुश स्वर्णकार, समीर अग्रवाल, वोमन निर्मलकर, अभिनव दीक्षित, राम कुमार साहू, दिलीप साहू, हरीश साहू, बल्लू राम कुर्रे, प्रेम लता चंद्राकर, तुलसी मरकाम, श्रीमती पद्मिनी साहू, डॉ निर्मला भारती, एम अरुणा, ऊषा चौहान, ममता सिंह, इंदु साहू, शकुन देवांगन, गायत्री साहू, प्रमिला तांडी, अंजू वर्मा, रीति वर्मा, रेचर मसीह, मीना गिरी, लोही दास, सुनील कर्माकर, संजय ठाकुर, रमेश वर्मा, दीपक देवांगन, विवेक कुलश्रेष्ठ, महेश तिवारी, सहित बड़ी संख्या में संस्था के सदस्य एवं जनमानस उपस्थित थे।