भिलाई 22 अक्टूबर 2025। गोवर्धन पूजा के शुभ अवसर पर हैवी ट्रांसपोर्ट कंपनी डायरेक्टर इंद्रजीत सिंह छोटू और महासचिव मलकीत सिंह लल्लू ने जगह-जगह गौरी पूजा पर शुभ आशीष मांगे। अऊ गउरा रानी के बिहाव अउ लोक आस्था के महापरब ईसर गौरा-गौरी तिहार के जम्मो झन ला गाड़ा-गाड़ा बधई अऊ सुभकामना दे हैं। भाई मन
ईशर गौरा गौरी जम्मो के मनोकामना पूरा करंय अऊ हर घर म सुख-शांति अऊ समृद्धि बने रहय।
पारंपरिक विधि-विधान से गोवर्धन पूजा का आयोजन किया। दोनों ने मिलकर गौ माता की पूजा-अर्चना कर खिचड़ी और अमृततुल्य दूध का भोग अर्पित किया। पारंपरिक दौहे प्रस्तुत किए गए, जिससे कार्यक्रम का वातावरण भक्तिमय हो गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक भी उपस्थित रहे और श्रद्धा भाव से पूजा में भाग लिया। इंद्रजीत छोटू ने नों को संबोधित करते हुए कहा, “गोवर्धन पूजा की परंपरा द्वापर युग से चली आ रही है और यह पर्व हमारी सांस्कृतिक विरासत के साथ-साथ गौ माता के प्रति श्रद्धा और सम्मान का प्रतीक है।”उन्होंने यह भी बताया कि जब प्रभु श्रीराम 14 वर्षों का वनवास पूर्ण कर अयोध्या लौटे थे, तब दीप जलाकर दीपावली मनाई गई थी। दीपावली के अगले दिन गोवर्धन पूजा की जाती है, जिसमें अपने गांव उरला में ग्रामवासियों के साथ मातर पर्व मनाने के पश्चात वे निज निवास पर गौ पूजा करते हैं। इसके बाद भाई दूज का पर्व आता है, जो भाई-बहन के पवित्र रिश्ते का प्रतीक है।इस धार्मिक आयोजन के माध्यम से क्षेत्रवासियों को भारतीय संस्कृति से जुड़े रहने और गौ माता की सेवा के महत्व को समझाने का संदेश दिया तथा दिपावली धनतेरस गोवर्धन पूजा की बधाई शुभकामनाए दी।