रायपुर। 14 अगस्त, 2025 , (सीजी संदेश) : भारत शासन, गृह मंत्रालय, नई दिल्ली से प्राप्त जानकारी के अनुसार स्वतंत्रता दिवस, 2025 के अवसर पर राष्ट्रपति द्वारा छत्तीसगढ़ पुलिस विभाग के निम्नलिखित अधिकारियों/ कर्मचारियों को वीरता पदक, विशिष्ट सेवा पदक एवं सराहनीय सेवा पदक से विभूषित किये जाने की घोषणा की गई हैः-
पुलिस वीरता पदक:-
1 सुनील शर्मा, पुलिस अधीक्षक, सुकमा हाल परिसहाय, राजभवन।
2 संदीप कुमार माडिले, उप निरीक्षक, सुकमा।
3 मड़कम पाण्डू, आरक्षक 657, सुकमा।
4 मड़कम हड़मा, आरक्षक 1084, सुकमा।
5 मड़कम देवा, आरक्षक 1271, सुकमा।
6 बारसे हुंगाए आरक्षक 959, सुकमा।
7 रोशन गुप्ता, सहायक आरक्षक 731, सुकमा।
8 शहीद रामू राम नाग, सउनि, सुकमा।
9 शहीद कुंजाम जोगा, आरक्षक 1287, सुकमा।
10 शहीद वंजाम भीमा, आरक्षक 1393, सुकमा।
11 सूरज कुमार मरकाम, आरक्षक, हाल प्रधान आरक्षक, दंतेवाड़ा।
12 माड़वी सन्नू, आरक्षक 300, दंतेवाड़ा।
13 करोड़ सिंह, कंपनी कमाण्डर, 17वीं वाहिनी छसबल।
14 पुरूषोत्तम देवांगन, आरक्षक, दंतेवाड़ा।
विशिष्ट सेवाओं के लिए राष्ट्रपति पदकः-
1 हिमांशु गुप्ता, महानिदेशक, जेल एवं सुधारात्मक सेवाएं, रायपुर।
सराहनीय सेवाओं के लिए पदक:-
1 ध्रुव गुप्ता, पुलिस महानिरीक्षक(अअवि), पुलिस मुख्यालय, नवा रायपुर।
2 प्रशांत ठाकुर, उमनि/वरि. पुलिस अधीक्षक, जिला-सूरजपुर।
3 श्रीमती श्वेता राजमणी, सेनानी, 19वीं वाहिनी छसबल, जगदलपुर।
4 रवि कुमार कुर्रे, पुलिस अधीक्षक, जिला-कोरिया।
5 श्रीमती कौशिल्या भट्ट, निरीक्षक-अ/स्टेनो, अ.अ.वि., पु.मु. नवा रायपुर।
6 रोहित कुमार झा, समनि(गुप्तवार्ता), विशेष शाखा, पु.मु. नवा रायपुर।
7 कमलेश कुमार मिश्रा, निरीक्षक-अ, विशेष शाखा, पु.मु. नवा रायपुर।
8 डाल सिंह नामदेव, प्लाटून कमाण्डर, 13वीं वाहिनी छसबल, कोरबा।
9 दिलीप कुमार सिन्हा, कंपनी कमाण्डर, 15वीं वाहिनी छसबल, बीजापुर।
10 सुशील कुमार बरूआ, एपीसी, प्रथम वाहिनी छसबल, भिलाई।
पुलिस महानिदेशक द्वारा सभी अधिकारियों एवं उनके परिजनों को हार्दिक शुभकामनाएं दी गई हैं।